Jambhsar Media Digital Desk: देशभर में गुरूवार (30 मई) को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होती हैं। राज्य सरकारें अपने स्तर पर पेट्रोल और डीजल पर वैट और अन्य कर लगाती हैं, जिसके कारण देशभर में इनकी कीमतें भी अलग-अलग होती हैं।
सरकारी तेल विपणन कंपनियां देश में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आइए जानते हैं ईंधन की नई कीमतें।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें
-आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।-मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है।-कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है।-चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
नोएडा में आज पेट्रोल 94.65 रुपये, जबकि डीजल 87.75 रुपये बिक रहा है।आगरा में आज पेट्रोल 94.70 रुपये, जबकि डीजल 87.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में आज पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये, जबकि डीजल 87.76 रुपये है। गाजियाबाद में आज पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये, जबकि डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।








