BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में सरकार, ट्रांसफर की डेट 22 फरवरी तक बढ़ाई

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में सरकार, ट्रांसफर की डेट 22 फरवरी तक बढ़ाई
बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में सरकार, ट्रांसफर की डेट 22 फरवरी तक बढ़ाई

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: प्रदेश में होने वाले ट्रांसफर की आखिरी तारीख को बढ़ाकर अब 22 फरवरी तक कर दिया है। बताया जा रहा है इन दो दिनों में अब बड़े स्तर पर ट्रांसफर होने तय हैं। दरअसल, 20 फरवरी को तबादलों का आखिरी दिन होने के कारण देर शाम तक कई विभागों ने अपने यहां कर्मचारियों की सूची जारी कर दी थी। हालांकि, हेल्थ डिपार्टमेंट से जो डॉक्टरों की सूची जारी होनी थी वह देर रात तक नहीं आई।

कल देर शाम को स्वायत्त शासन निदेशालय, मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से ड्रग ऑफिसर, आरटीओ, जलदाय विभाग, जयपुर पुलिस आयुक्तालय से कई सूचियां जारी करके अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। इससे पहले 11 से 20 फरवरी तक मंत्रियों के निवास, दफ्तरों पर बड़ी संख्या कर्मचारियों, अधिकारियों और विधायकों का जमावड़ा रहा।

सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करना चाहती है और अभी कई डिपार्टमेंट इस पर काम होना बाकी है। ये भी बताया जा रहा है कि इन दो दिनों में बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस के साथ आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर होने हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही 39 जिलों के आईपीएस बदले थे।

गहलोत सरकार के समय 15 जनवरी 2023 को तबादलों पर रोक लगाई थी। वर्तमान सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए 8 फरवरी को आदेश जारी करके 10 दिन (11 से 20 फरवरी) तक तबादलों से रोक हटाई थी।

इन आदेशों में ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हाेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से अलग से ट्रांसफर नीति बनाई जाएगी। आपको बता दें कि पिछले 4 साल से ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं हुए हैं। पिछली गहलोत सरकार में भी इसको लेकर कई बार नीति बनाने की बात कही, लेकिन सरकार ने अंत तक ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं किए।

Share this article

Related Articles