BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
News·Rameshwari Bishnoi·

Weather Forecast: दिल्ली में आंधी-तूफान और भारी बारिश, अब कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Weather Forecast: दिल्ली में आंधी-तूफान और भारी बारिश, अब कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जार
Weather Forecast: दिल्ली में आंधी-तूफान और भारी बारिश, अब कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जार

Jambhsar Media Digital Desk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में देर रात आंधी और तूफान ने लोगों की जिंदगी थामकर रख दी। आंधी और तूफान इतने भयंकर थे कि जगह-जगह पेड़ और खंभे टूट गए, जिससे सड़कों पर जाम जैसे हालात बन गए। दिल्ली के कई हिस्सों में करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी ने लोगों का जीना हराम कर दिया।

कई जगह पर बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में आंधी चलने से तापमान काफी नीचे गिर गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया। दक्षिण भारत के तमाम इलाकों में लगातार तापमान का स्तर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने देश के कई इलाकों में आंधी तूफानी की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आईएमडी के अनुसार, आगामी 24 घंटे में नॉर्थ ईस्ट, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और कर्नाटक के तमाम हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश लोगों की आफत बन सकती है, जहां आसमानी बिजली गिरने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई इलाकों में बादलों की गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में 11 मई को आंधी चलने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों को अच्छी तरह से बंद रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इसके साथ ही दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आंधी के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां आंधी-तूफान ने मचाया तांडव
राजधानी दिल्ली के तमाम हिस्सों में काफी तेज रफ्तार से आंधी-तूफान के चलते पेड़ और खंभे टूट गए। सड़कों और हाईवों पर पेड़ गिरने से राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा। घंटों तक वाहन जाम में रेंगते दिखाई दिए।

प्रशासन ने किसी तरह सड़कों से पेड़ को हटाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद वाहन चालकों की राह आसान हुई। वहीं, जफरपुर में 57, लोधी रोड में 61, प्रगति मैदान में 63, पीतमपुरा में 57 और नारयणा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद जताई गई है।

Share this article

Related Articles