BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

Whiskey Prices Hike: शराबियों के लिए बुरी खबर, शराब की कीमतों में होगी 200 रूपए तक की बढ़ोतरी

Whiskey Prices Hike: शराबियों के लिए बुरी खबर, शराब की कीमतों में होगी 200 रूपए तक की बढ़ोतरी
Whiskey Prices Hike: शराबियों के लिए बुरी खबर, शराब की कीमतों में होगी 200 रूपए तक की बढ़ोतरी

Jambhsar Media, New Delhi: 1 अप्रैल यानी नए वित्तीय वर्ष के लागू होने के साथ ही मध्यप्रदेश में नई आबकारी निति भी लागू हो जाएगी. उम्मीद यह जताई जा रही है कि अंग्रेजी शराब से लेकर बियर तक के रेतों में 15 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की जाएगी. बताया जा रहा है नई नीति के तहत बियर, ब्रांडी, व्हिस्की और रम की दरों में 150 से लेकर 200 तक बढ़ोतरी हो जाएगी।

प्रदेश भर में शराब दुकानों का हुआ नवीनीकरण

इधर, राजधानी सहित प्रदेश भर में शराब दुकानों का नवीनीकरण हो गया है। पांच प्रतिशत दुकानों को छोड़ दिया जाए तो 95 प्रतिशत का नवीनीकरण रिजर्व प्राइस 15 प्रतिशत पर हुआ है। 

दरअसल, राजधानी की 87 शराब दुकानों के लिए लक्ष्य 916 करोड़ तय किया गया है। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 793 करोड़ था।

आबकारी विभाग ने 15000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा

आबकारी विभाग ने तय लक्ष्य 916 करोड़ के एवज में घटकर 2.42 प्रतिशत कम रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य से बढ़कर 12.22 प्रतिशत से अधिक है। 

प्रदेश के सभी जिलों की 3600 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का निष्पादन छोटे समूह में किया गया। आबकारी विभाग ने करीब 15000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है।

तीन शराब समूह नीलाम करने देर रात चली मशक्कत

रविवार को अंतिम दिन तीन समूह आरएसके, हमीदिया रोड और स्टेशन बजरिया के लिए ई-बोली लगाई गई। इस दौरान तीनों समूह के लिए 33 टेंंडर विभाग को मिले। 

रविवार को तय रिजर्व प्राइस से घटकर सात प्रतिशत कम राशि पर आरएसके और 16 प्रतिशत कम पर स्टेशन बजरिया के टेंडर स्वीकार कर लिए गए। वहीं हमीदिया रोड समूह की दुकानों के लिए देर रात तक मशक्कत चलती रही। रात में घटकर 25 प्रतिशत पर इस समूह को भी नीलाम कर दिया गया।

2.42 प्रतिशत कम मिला लक्ष्य

16 समूहों की शराब दुकानें नवीनीकरण के माध्यम से की गई। इससे विभाग को 427 करोड़ का राजस्व मिला। दस समूह की दुकानें लाटरी की माध्यम से हुई। इससे विभाग को 303 करोड़ का राजस्व मिला। नौ समूह की शराब दुकानें ई-टेंडर के माध्यम से नीलाम हुई। 

विभाग को इससे 164 करोड़ का राजस्व मिला। यह राशि तय लक्ष्य से घटकर 2.42 रही। विभाग ने 916 करोड़ का लक्ष्य किया था, जबकि उसे 894 करोड़ का राजस्व मिला।

Share this article

Related Articles