जोधपुर के अंदर महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है । जोधपुर के अंदर एक महिला की सर कटी लाश मिली है लाश झाड़ियों में फेंकी हुई थी पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ।
राजस्थान के जोधपुर जिले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली है जोधपुर जिले के न्यू पावर हाउस रोड के नजदीक स्थित झाड़ियां के अंदर महिला की लाश मिली है रविवार को पुलिस ने बताया कि अल सुबह महिला की लाश मिलने की सूचना मिली है झाड़ियों में महिला की सर कटी लाश मिलने से लोगों में हड़कप मच गया है पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी हैं पुलिस मौके पर पहुंचकर सर कटी लाश को अपने कब्जे में ले लिया है मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है महिला की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है| पुलिस इस सर कटी लाश वाली महिला की पहचान करने के अंदर जुटी हुई है पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने डेड बॉडी की पहचान होने पर हालात साफ होंगे इस प्रकार बताया है पुलिस की टीम में अपना काम कर रहे हैं इस वक्त हम यह मानकर चल रहे हैं कि यह घटना किसी ट्रेन से काटने की वजह से हो सकती है हम हत्या और हादसा दोनों ही एंगल से जांच कर रहे हैं यह कहना है पुलिस का बताया जा रहा है कंकाल नुमा सर हैं तो दूसरी तरफ धड़ वह हाथ की हड्डियां भी पुलिस को मिली है हत्या कर शव फेंकने के साथ ही ट्रेन की चपेट में आने की वजह से मौत की आशंका जताई जा रही है सुबह 8:00 बजे झाड़ियों के पास मिला था महिला का शव रेलवे ट्रैक से 20 – 25 फुट दूर पर औंधे मुंह दिखाई दिया जिसका सिर नहीं था कंधे के पास से एक हाथ भी गायब था तलाश करने पर ट्रैक के दूसरी तरफ कंकाल में तब्दील हो चुका महिला का सिर भी मिला वही आसपास कटे हाथ की हड्डियां पाई गई है शव के आसपास कुत्ते मौजूद थे जिन्होंने शव के हाथ नोच खाए थे पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव, पश्चिमी एडीसीपी चंचल मिश्रा, जयदेव सिंह मौके पर पहुंचे थे मामला संदेहास्पद नजर आने पर जांच टीम को घटनास्थल पर जांच टीम को बुलाया गया जांच के बाद शव मथुरा दास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया |
महिला के पास मिली पर्ची में फोन नंबर है जिससे शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं जांच के दौरान शव के पास एक थैला पड़ा मिला है जिसमें कपड़े थे कपड़ों के अंदर एक पर्ची पर मोबाइल नंबर भी लिखे हुए थे जो संभवत मृतका के पुत्र के नंबर बताए जा रहे हैं पुलिस ने महिला के फोटो भेजे हैं उसके श्री गंगानगर या हनुमानगढ़ होने की संभावना है वह 3 दिन पहले ही जोधपुर आई थी परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही शिनाख्त हो सकता है
पुलिस लुट, हत्या या रंजीस इन ऐगल से कर रही है जांच
- -मृतका का शव ट्रेन के ट्रैक के नजदीक होने से अंदेशा जताया जा रहा है ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो सकती है
- -प्रथम दक्षता जांच में हत्या की आशंका है आपसी रंजिश के चलते महिला को जोधपुर लाया गया होगा फिर हत्या कर शव ट्रैक के पास फेंक दिया होगा
- – मृतका दो या तीन दिन पहले अकेली जोधपुर आई थी पास में थेला था चोरी की नियत से हत्या की आशंका है
- नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा है कि सीएम के गृह जिले के अंदर थम नहीं रहे अपराध विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा है कि सीएम गहलोत के गृह जिले में महिलाओं के साथ अपराध के मामले थम नहीं रहे महिला की सिर कटी लाश मिली जो कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती हैं जोधपुर में ही नाबालिग से गैंगरेप किया विश्वविद्यालय के अंदर 12 अगस्त को जोधपुर की घटना के आलावा भीलवाड़ा ,बांदीकुई, दौसा, जयपुर, अजमेर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, पाली में बहन बेटियों से दरिंदगी की गई जो एक सरकार पर कलंक लगाती हैं ऐसा कहना है राजेंद्र सिंह राठौड़ का
राजस्थान में इस प्रकार की घटनाएं आए दिन होती जा रही हैं शुक्रवार को एक नाबालिक लड़की का शव बरामद किया गया था जो घटना कुछ इसी प्रकार की थी यह घटना 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की थी छात्रा सवाई माधोपुर जिले में उसके घर के नजदीक एक कुएं के अंदर मिला था इस मामले में पुलिस ने एक स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया है उसका पर संदेह जताया जा रहा है टीचर के खिलाफ लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया








