ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

छुट्टी को लेकर विवाद बना जानलेवा बैंक मैनेजर को गार्ड ने मारी गोली, मौके पर मचा हड़कंप...

गाजियाबाद क्राइम न्यूज़, लोनी शूटिंग केस, बैंक मैनेजर मर्डर, पंजाब एंड सिंध बैंक, सुरक्षा गार्ड विवाद, उत्तर प्रदेश क्राइम
गाजियाबाद क्राइम न्यूज़, लोनी शूटिंग केस, बैंक मैनेजर मर्डर, पंजाब एंड सिंध बैंक, सुरक्षा गार्ड विवाद, उत्तर प्रदेश क्राइम

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में सोमवार को एक बैंक के अंदर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां Punjab & Sind Bank की शाखा में तैनात बैंक मैनेजर की उनके ही सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बैंक में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई।

छुट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार यह वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर स्थित बैंक शाखा में सोमवार दोपहर हुई। बताया जा रहा है कि बैंक के सुरक्षा गार्ड रवींद्र हुड्डा पिछले कई दिनों से छुट्टी की मांग कर रहा था। किसी कारण से उसकी छुट्टी स्वीकृत नहीं की जा रही थी, जिससे वह नाराज चल रहा था।

सोमवार को इसी बात को लेकर गार्ड और बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा के बीच बैंक परिसर में बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल ली।

बैंक के अंदर ही चलाई गोली

बताया जा रहा है कि बहस के दौरान गार्ड ने गुस्से में आकर बैंक मैनेजर के सीने पर गोली चला दी। गोली लगते ही मैनेजर जमीन पर गिर पड़े और बैंक में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और ग्राहकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घायल मैनेजर को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से बैंक स्टाफ और स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार

गोली चलाने के बाद आरोपी सुरक्षा गार्ड अपनी बंदूक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के कुछ समय बाद आरोपी गार्ड और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

बैंक कर्मचारियों में डर का माहौल

दिनदहाड़े बैंक के अंदर हुई इस घटना से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने बैंक परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में छुट्टी को लेकर हुए विवाद को ही घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया