Jambhsar Media Digital Desk: केंद्र सरकार द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड योजना शुरू की गई थी। जिसके तहत सरकार लाभार्थियों को ₹5,00,000 तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है। अब तक 30 करोड़ से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड जारी किये जा चुके हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं: अगर आप अपने मोबाइल फोन से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद वेबसाइट में दिए गए “Beneficiary Login” के टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक है उसे दर्ज करें और ओटीपी वेरिफाई करें।
इसके बाद आपको ई-केवाईसी का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें और ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
इतना करने पर अगला पेज खुलेगा, उसमें उस सदस्य का चयन करें जिसका आयुष्मान कार्ड बनवाना है।
यहां आपको फिर से ई-केवाईसी आइकन मिलेगा, उस पर क्लिक करें और लाइव फोटो के लिए कंप्यूटर फोटो आइकन पर क्लिक करें और सेल्फी अपलोड करें।
फिर आपको अतिरिक्त विकल्प का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें और आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र जमा करें।
सब कुछ सही पाए जाने पर 24 घंटे के अंदर आयुष्मान कार्ड स्वीकृत हो जाएगा. जिसे आप अपने मोबाइल फोन में भी डाउनलोड कर सकते हैं.








