ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Bank Holiday May 2024: अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेंगे बैंक, बैंक जाने से पहले चेक करले ये डेट, यहाँ से देखे हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday May 2024: अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेंगे बैंक, बैंक जाने से पहले चेक करले ये डेट, यहाँ
Bank Holiday May 2024: अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेंगे बैंक, बैंक जाने से पहले चेक करले ये डेट, यहाँ

Jambhsar Media Digital Desk: शनिवार-रविवार के अलावा राष्ट्रीय या क्षेत्रीय त्योहार के मौके पर भी बैंक में छुट्टी रहती है। देश के सभी शहरों की बैंक हॉलिडे लिस्ट अलग होती है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी होती है। अगर आप भी इस हफ्ते बैंक जाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि इस हफ्ते केवल 3 दिन ही बैंक खुलेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी होती है। दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार के अलावा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पर्व के मौके पर बैंक में छुट्टी रहती है। आरबीआई द्वारा जारी लेटेस्ट बैंक हॉलिडे लिस्ट

अगर आप भी इस हफ्ते किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो आपको एक बार अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए। 20 मई 2024 (सोमवार) को लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के पांचवें चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इलेक्शन वोटिंग की वजह से आज कई शहरों के बैंक बंद हैं।

आज पांचवें चरण (Lok Sabha Elections Phase 5) के लिए वोटिंग है। मतदान की वजह से आज बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर के साथ झारखंड के चतरा, कोडरमा, हजारीबाग के बैंक बंद रहेंगे।

इसी तरह महाराष्ट्र में धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण के बैंक भी नहीं खुलेंगे।

ओडिशा के बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का और उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फ़तेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा के बैंक भी बंद हैं।

पश्चिम बंगाल के बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग और जम्मू-कश्मीर के बारामूला के साथ लद्दाख के भी बैंक बंद हैं।

इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक
23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे।
25 मई 2024 को चौथा शनिवार है। इस दिन भी बैंक हॉलिडे है।
26 मई 2024 को रविवार के दिन बैंक बंद रहेंगे
बैंक हॉलिडे वाले दिन ग्राहकों को मिलती है ये सुविधा
बैंक हॉलिडे दिन ग्राहक आसानी से एटीएम (ATM) के जरिये ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर आसानी से डेबिट कार्ड (Debit Card) और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक नेट बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया