ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Credit Card से इस तरीके से सुधारे खराब सिबिल स्कोर, एक दम नया तरीका

Credit Card से इस तरीके से सुधारे खराब सिबिल स्कोर, एक दम नया तरीका
Credit Card से इस तरीके से सुधारे खराब सिबिल स्कोर, एक दम नया तरीका

Jambhsar Media Desk, New Delhi : जब भी हम लोन लेने के लिए बैंक के पास जाते हैं तो सबसे पहले हमारा सिबिल स्कोर चेक किया जाता है और उसकी के आधार पर लोन देना है या नहीं देना बैंक ये डिसाइड करता है। लेकिन अगर आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) खराब तो आपको लोन नहीं मिलेगा। ऐसे में आप अपना सिबिल स्कोर ठीक करना चाहते हैं तो क्रेडिट कार्ड सबसे अच्छा ऑप्शन है। आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से कैसे ठीक कर सकते हैं खराब सिबिल स्कोर-

हम सभी जानते हैं कि अगर लोन लेने के लिए बेहतर सिबिल स्‍कोर की जरूरत होती है। सिबिल स्‍कोर (CIBIL Score) जितना बेहतर होगा, लोन आपको उतनी आसानी से और बेहतर ब्‍याज दरों पर मिल जाएगा। लेकिन अगर आपका सिबिल स्‍कोर खराब (CIBIL score Low) है या फिर माइनस में है, तो बैंक से लोन लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में आपके क्रेडिट स्‍कोर (credit score) को बेहतर करने में क्रेडिट कार्ड आपकी मदद कर सकता है।

तमाम लोग क्रेडिट कार्ड (credit score) को फिजूल खर्च मानते हैं। लेकिन क्रेडिट कार्ड आपके लिए फायदे का सौदा है या नुकसान का, ये पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्‍तेमाल कितनी समझदारी से करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड किस तरह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

क्रेडिट कार्ड (credit score) का सबसे बड़ा फायदा है कि ये उस समय आपके काम आता है, जब आपके पास अकाउंट में पर्याप्‍त बैलेंस न हो। ऐसे में आप क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसा खर्च करके अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। अच्‍छी बात ये है कि इसमें आपको खरीददारी और पेमेंट के बीच एक ग्रेस पीरियड मिलता है।

इस पीरियड में बैंक की तरफ से किसी तरह का ब्‍याज नहीं लगाया जाता। यानी अगर आप ग्रेस पीरियड में खर्च की गई रकम लौटा देते हैं, तो आप सिर्फ मूल रकम वापस करते हैं, आपको लोन पर कोई ब्‍याज नहीं देना होता। ये ग्रेस पीरियड (grace period) 18 दिनों से लेकर 55 दिन तक का भी हो सकता है। 

क्रेडिट कार्ड का सही इस्‍तेमाल करके आप बेहतर क्रेडिट स्‍कोर तैयार कर सकते हैं। अगर आपका सिबिल स्‍कोर खराब है तो आप क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल कीजिए और कार्ड के बिल का पेमेंट समय पर करते रहिए।

इससे आपका रिकॉर्ड बेहतर होगा और आपका क्रेडिट स्‍कोर भी सुधर जाएगा। वहीं अगर सिबिल स्‍कोर माइनस में है, तो क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल करने से बैंकिंग सिस्‍टम में आपका कर्ज शुरू हो जाएगा। दो या तीन हफ्ते में आपका सिबिल स्‍कोर (CIBIL Score) अपडेट हो जाएगा। 

अगर आप क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो तमाम तरह की खरीददारी सस्‍ते में कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के इस्‍तेमाल पर आपको रिवार्ड पॉइंट्स(Reward Points) , गिफ्ट कार्ड्स , वाउचर्स, डिस्‍काउंट, ऑफर्स और कैशबैक के फायदे मिलते हैं।  इस तरह से कम दामों पर आपकी खरीददारी हो जाती है। 

डेबिट कार्ड (Debit Card) की तरह ही क्रेडिट कार्ड पर भी आपको इंश्‍योरेंस कवर दिया जाता है। इसमें ग्राहकों को आकस्मिक मृत्यु और स्थायी पूर्ण विकलांगता के लिए इंश्योरेंस (insurance) की पेशकश की जाती है। हर बैंक के क्रेडिट कार्ड पर उसकी कैटेगरी के मुताबिक कवर दिया जाता है। ये 50 हजार से लेकर 10 लाख का भी हो सकता है। इसके लिए अलग से कोई प्रीमियम चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया