Jambhsar Media Desk, New Delhi : पीएफ कर्मचारियों की मौज हो गई है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि केंद्र सरकार अब जल्द ही ब्याज का पैसा अकाउंट में डालने वाली है। इस दिन तक पीएफ कर्मचारियों के खाते में 42 हजार रुपये आ जाएंगे।
पीएफ कर्मचारियों की किस्मत चमकने जा रही है, क्योंकि केंद्र सरकार अब जल्द ही ब्याज का पैसा अकाउंट में डालने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार किसी भी दिन ब्याज का पैसा डालने पर निर्णय ले सकती है, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होगा।
दरअसल, मोदी सरकार ने कुछ महीने पहले वित्तीय साल 2022-2023 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज देने का ऐलान किया था, जिसका सभी को अब अकाउंट में आने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। यह राशि बढ़ती महंगाई में अंधे की लाठी साबित होगी।
सरकार ने ब्याज की राशि भेजने की तारीख का ऐलान ऑफिशियली तौर पर तो नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में दिवाली तक का दावा किया जा रहा है, जो हर किसी के लिए किसी खुशखबरी की तरह है।
अब सभी के मन में सवाल पनप रहा है कि पीएफ कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में कितनी रकम आएगी। वैसे तीन साल बाद सरकार इतना ज्यादा यानी 8.15 फीसदी ब्याज दे रही है। इसके बाद से सभी के मन में प्रश्न उठ रहा है कि कितना पैसा हमारे पास आएगा, जिस कैलकुलेशन को हम समझाने वाले हैं।
दरअसल, आपके ईपीएफ अकाउंट में अगर 5 लाख रुपये जमा हैं तो फिर 8.15 फीसदी ब्याज के हिसाब से करीब 42,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जानी संभव मानी जा रही है।
इसके अलावा आपके ईपीएफ खाते में अगर 4 लाख रुपये जमा हैं तो फिर 8.14 फीसदी ब्याज के रूप में करीब 33,000 रुपये की राशि प्रदान की जानी संभव मानी जा रही है।
पीएफ कर्मचारियों को कितनी ब्याज की रकम मिली, यह आप आराम से चेक कर सकते हैं। पैसा चेक करने के लिए आपको कहीं भी धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी।
इसके लिए आप पहले प्ले स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड कर लें, यहां जाकर आप सिंपल तरीके से पैसा चे कर सकते हैं। इसके अलावा भी आप ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ब्याज की रकम चेक कर सकते हैं.
पीएफ कर्मचारियों के खाते में कितना पैसा आया, यह चेक करने के लिए आपको कहीं भी धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी। पैसा चेक करने का हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे जानना होगा।








