Jambhsar Media Desk, New Delhi : हमारे देश के किसानों को आर्थिक लाभ देने और उनकी स्थिति में सुधार के लिए भारत सरकार की तरफ से समय समय पर नई-नई योजनाओ की शुरुआत की जाती है। पीएम किसान फसल बीमा योजना भी इन्ही योजनाओं में से एक है। इस योजना को किसानो के हित को देखते हुए शुरू किया गया। इस योजना के तहत सरकार किसानो की फसलों का बीमा करती है.
जो कि आपदा की स्थिति में किसानो के बेहद काम आता है। इस योजना का लाभ देश बड़े किसान किसान उठा सकते हैं। जो किसान काफी बड़े क्षेत्रफल की भूमि पर एक ही प्रकार की खेती करते है, उन्हे सरकार की तरफ से पीएम किसान फसल बीमा का लाभ पहुंचाया जाता है। प्राकार्तिक आपदा के समय हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की तरफ से किसानों को फसल बीमा की धनराशि दी जाती है, ताकि खेती के लिए ज्यादा से ज्यादा किसान प्रोत्साहित हो।
किसानों की फसलों को लेकर होने वाली अनिश्चितताओ को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से 13 जनवरी 2016 को पीएम फसल बीमा योजना को मंजूरी दी गई थी। इस योजना के तहत सरकार किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाओं की वजह से होने वाली हानि को बीमा प्रीमियम का भुगतान देकर एक सीमा तक कम करायेगी।
पीएम किसान फसल बीमा योजना के लिये 8,800 करोड़ रुपयों का बजट बनाया गया था। इस योजना के अन्तर्गत, बीमा कम्पनियों की तरफ से खरीफ की फसल के लिये 2% प्रीमियम और रबी की फसल के लिये 1.5% प्रीमियम का भुगतान किया जाता था । किसानों को प्रीमियम का उतना ही भुगतान देना होता था जितना वो आसानी से वहन कर सकें।
जो किसान पीएम फसल बीमा का लाभ उठाना चाहते हैं उनके पास खेत संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या और पासबुक, भू-अभिलेख और फसल बुआई प्रमाण पत्र होना चाहिए। जिन किसानों के पास ये सभी दस्तावेज होंगे वो पीएम फसल बीमा योजना के तहत आसानी से अप्लाइ कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के बताना चाहूगा की यदि आपने पहले से ही अपनी फसल का बीमा करा लिया होगा तो आपको आपकी फसल ख़राब हो जाने पर 12500 रुपये तक का लाभ मिलेगा जॉकी आपको बीमा कंपनी बाले देंगे। इसके लिए आप अपने बीमा कंपनी से संपर्क कर सकते है
पीएम फसल बीमा के तहत आप दो तरह से आवेदन कर सकते हैं–
ऑनलाइन आवेदन
ऑफलाइन आवेदन
सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, होम पेज पर आपको “Farmer Corner” – PMFBY Crop Insurance” का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। नए पेज पर आकर आपको “PMFBY Crop Insurance” के विकल्प को सिलेक्ट करना होगा। अब आपको गेस्ट फार्मर्स के विकल्प का चुनाव करना होगा। अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना है और डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अपलोड करने होंगे। इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऑफ़लाइन आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा, और डॉक्युमेंट्स की कॉपी को साथ में संलग्न करके जमा करना होगा। अधिकारियों की तरफ से फॉर्म का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद आ[प इस योजना में सफलता पूर्वक ऑफ़लाइन आवेदन कर पाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Kisaan Beneficiary List के विकल्प को चुनें।
नए पेज पर आपको अपने राज्य, जिले, पंचायत और गाँव का नाम दर्ज करके सबमिट करना होगा।
अब आपको नए पेज पर Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
इस तरह से आप पीएम फसल बीमा योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।








