ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Dubai में इतना सस्ता मिलता है सोना, कीमत जान ली तो अभी कटवा लोगे दुबई की टिकट

Dubai में इतना सस्ता मिलता है सोना, कीमत जान ली तो अभी कटवा लोगे दुबई की टिकट
Dubai में इतना सस्ता मिलता है सोना, कीमत जान ली तो अभी कटवा लोगे दुबई की टिकट

Jambhsar Media Desk, New Delhi: दुबई में सोने की रेट को लेकर भारत में तरह तरह की बातें होती है. कहा ये जाता है कि दुबई में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है लेकिन इस बात की सच्चाई की पुष्टि करना थोड़ा मुश्किल है. चलिए आपको बताते है आखिर कितना सस्ता मिलता है दुबई में सोना..

भारतीय लोगों के ‘गोल्ड लव’ से भला कौन वाकिफ नहीं है. हम दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड इंपोर्टर में से एक हैं. इंवेस्टमेंट से लेकर शादी-ब्याह में गिफ्ट के तौर पर लेने-देने और आभूषण बनाने, सब के लिए भारतीय सोना बहुत पसंद करते हैं. आम भारतीयों के बीच ये धारणा है कि दुबई में सोने का भाव काफी सस्ता है, क्योंकि उसे ‘सिटी ऑफ गोल्ड’ के तौर पर भी जाना जाता है. लेकिन क्या सच में ऐसा है…?

आपको बताते चलें, भारत से हर साल लाखों लोग दुबई घूमने या काम करने जाते हैं. साल 2022 में ये संख्या 12 लाख से ज्यादा थी. ये दुनियाभर से दुबई घूमने आने वाले विदेशी यात्रियों में सबसे बड़ा नंबर है.

क्या दुबई में वाकई सस्ता मिल जाता है सोना?

अगर आप भी ये मानते हैं कि दुबई में भारत से सस्ता सोना मिलता है, तो चलिए एक प्राइस चेक करते हैं. आज सुबह के कारोबार में दुबई में सोने का प्राइस 40.37 दिरहम प्रति औंस चढ़ गया. अब कैलकुलेशन को समझें तो एक औंस में 28.3 ग्राम सोना आता है, जबकि भारत में इसका भाव 10 ग्राम की यूनिट में तय होता है.

सुबह के ट्रेड में दुबई के बाजार में सोने का भाव 40.37 दिरहम यानी करीब 901.37 रुपये चढ़कर 7,410 दिरहम प्रति औंस पहुंच गया. रुपये में ये भाव 1.65 लाख रुपये प्रति औंस हुआ, यानी 28.3 ग्राम सोने का भाव 1.65 लाख रुपये हुआ. यानी एक ग्राम सोने का भाव 5,830 रुपये करीब बैठेगा.

दुबई में भारत के मुकाबले सोना सस्ता होने का कारण इंपोर्ट ड्यूटी है. भारत में जहां सोना आयात करने पर शुल्‍क देना पड़ता है. वहीं, दुबई में सोने पर कोई आयात शुल्‍क नहीं लगता है.

रेट में इस फर्क के कारण ही बहुत से लोग दुबई में रहने वाले अपने जानकारों या रिश्‍तेदारों से दुबई से सोने के गहने मंगवाते हैं. हालांकि फिर भी उन्हें इंपोर्ट ड्यूटी चुकानी पड़ती है.

वहीं दुबई में भारतीय गहनों की अच्छी मांग है. यही वजह है कि वहां भारत के हर प्रमुुख ज्वैलरी ब्रांड्स के स्टोर हैं.
हालांकि भारत में जहां भारत में सोने के मेकिंग चार्जेस 7 फीसदी है तो वहीं दुबई में ये चार्जेसस 25 फीसदी हैं. इस लिहाज से सोने को ज्वैलरी के रूप में ढालने के बाद वहां इसकी कीमत ज्यादा हो जाती है.

दुबई में कितना सस्ता मिल सकता है सोना..

अगर आप दुबई घूमने गए हैं और तब सोने की चीजों की शॉपिंग कर लेते हैं, तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि दुबई से आप एक लिमिट में ही सोना अपने साथ ला सकते हैं. दुबई से गोल्ड भारत लाने की ड्यूटी फ्री लिमिट पुरुषों के लिए महज 20 ग्राम है. जबकि महिलाओं के लिए ये 40 ग्राम है.

इससे अधिक सोना लाने पर आपको भारी टैक्स देना होगा. भारत में सोने पर जीएसटी, इंपोर्ट ड्यूटी, एग्रीकल्चर सेस और टीडीएस जैसे टैक्स लगते हैं. लेकिन सोने का सस्ता होना और टैक्स कम लगना ही दुबई से खरीदारी करने का ऑप्शन नहीं होना चाहिए, क्योंकि भारत से दुबई आने-जाने और वहां होटल में रहने का भी जबरदस्त खर्चा होता है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया