ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंगधार्मिक प्रतीकों पर विवाद से हिल गई कंपनी! लेंसकार्ट को हुआ करोड़ों का नुकसान, नई गाइडलाइन से किया डैमेज कंट्रोलब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंगधार्मिक प्रतीकों पर विवाद से हिल गई कंपनी! लेंसकार्ट को हुआ करोड़ों का नुकसान, नई गाइडलाइन से किया डैमेज कंट्रोल

वेस्ट एशिया तनाव का असर: डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा रुपया, 92.43 तक फिसला

indian-rupee-weakens-vs-us-dollar-oil-price-impact
indian-rupee-weakens-vs-us-dollar-oil-price-impact

डॉलर के मुकाबले फिर टूटा रुपया पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रुपया लगातार दबाव में बना हुआ है और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसमें गिरावट का सिलसिला जारी है।

बुधवार को इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.42 पर खुला और कारोबार के दौरान हल्की गिरावट के साथ 92.43 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर से तीन पैसे की कमजोरी दर्शाता है।

क्या कहते विशेषज्ञ

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ रहा है। साथ ही, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी इस गिरावट की बड़ी वजह बनी हुई हैं।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल कि हल्की नरमी का सहयोग

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में हल्की नरमी और घरेलू शेयर बाजार की मजबूती ने रुपये की तेज गिरावट को कुछ हद तक रोक रखा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में शुरुआती कारोबार में बढ़त देखने को मिली, लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रही।

डॉलर इंडेक्स में भी मामूली मजबूती दर्ज की गई, जिससे रुपये पर अतिरिक्त दबाव बना। इससे पहले रुपया 92.47 के निचले स्तर तक पहुंच चुका है, जो इसके कमजोर प्रदर्शन को दर्शाता है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम और प्रमुख केंद्रीय बैंकों के फैसले रुपये की दिशा तय करेंगे। फिलहाल, रुपया 92.10 से 92.75 प्रति डॉलर के दायरे में बना रह सकता है।

टैग

ब्रेकिंग न्यूज़विश्वभारतईरान, इज़राइल, संयुक्त राज्य अमेरिका युद्धमुद्रा अपडेट

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया