ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

गेहूं के कट्टे में मिले 15 लाख के गहने, किराना व्यापारी ने दिखाई ईमानदारी किसान परिवार को लौटाई अमानत!

पाली न्यूज, सुमेरपुर न्यूज, खैरवा गांव, गेहूं के कट्टे में गहने, मांगू खान, घीसाराम घांची, ईमानदारी की मिसाल
पाली न्यूज, सुमेरपुर न्यूज, खैरवा गांव, गेहूं के कट्टे में गहने, मांगू खान, घीसाराम घांची, ईमानदारी की मिसाल

पाली।

राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के खैरवा गांव में ईमानदारी की एक मिसाल सामने आई है। यहां एक किराना व्यापारी को गेहूं के कट्टे में लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने मिले, लेकिन उन्होंने लालच में आने के बजाय पूरे गांव के सामने गहने उनके असली मालिक किसान परिवार को वापस लौटा दिए। व्यापारी की इस ईमानदारी की गांव में खूब सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार खैरवा गांव निवासी किसान घीसाराम घांची ने अपना गेहूं गांव के ही किराना व्यापारी मांगू खान को बेचा था। व्यापारी ने उस गेहूं को पिसवाने के लिए जब कट्टा खोला तो उसमें से एक स्टील का टिफिन मिला। टिफिन खोलकर देखा तो उसमें सोने-चांदी के कई गहने रखे हुए थे, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

ग्रामीणों के सामने लौटाए गहने

गहने मिलने के बाद मांगू खान ने तुरंत गांव के लोगों और किसान परिवार को सूचना दी। इसके बाद गांव में सभी की मौजूदगी में उन्होंने स्टील का टिफिन किसान घीसाराम घांची को सौंपते हुए कहा कि “यह आपकी अमानत है, इसे आप ही संभालिए।”

व्यापारी की इस ईमानदारी को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका सम्मान किया।

7fea8d99-6316-4dce-8544-3a745d02ddc0.jpg

अनजाने में गेहूं के साथ रख दिए थे गहने

बताया जा रहा है कि किसान परिवार ने घर में सुरक्षित रखने के लिए गहनों को टिफिन में रखा हुआ था। बाद में अनजाने में वही टिफिन गेहूं के कट्टे के साथ रख दिया गया और गेहूं बेचते समय वह व्यापारी के पास चला गया।

जब व्यापारी को टिफिन में गहने मिले तो उन्होंने तुरंत उसे वापस करने का फैसला किया।

गांव में बनी चर्चा का विषय

करीब 15 लाख रुपए कीमत के गहने ईमानदारी से लौटाने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी उसे वापस लौटाना बहुत बड़ी बात है।

मांगू खान की इस ईमानदारी को गांव के लोग एक मिसाल बता रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया