Jambhsar Media Desk, New Delhi: इन दिनों जियो का एयरफाइबर काफी ज्यादा चर्चित होने जा रहा है. Jio Airfiber ने लांच होने के कुछ समय बाद ही देश के कई हिस्सों में अपनी पहुँच बना ली है. Jio Air Fiber अपने सस्ते और हाई स्पीड इन्टरनेट प्लान्स के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. आज हम आपको Jio Air Fiber के 401 रूपए के प्लान की जानकारी आपको देने वाले है.
रिलायंस जियो ने हाल ही में AirFiber को लॉन्च किया गया था। यह एक बिना तार वाली वाई-फाई सर्विस है। इसमें बिना तार 1Gbps की हाई स्पीड पर इंटरनेट पहुंचाया जाता है। जियो की तरफ से 401 रुपये में एक नया रिचार्ज प्लान (Jio Air Fiber Recharge Plan) पेश किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को 1000 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। यह एक डेटा बूस्टर प्लान है। मतलब अब इंटरनेट खत्म होने की टेंशन नहीं रहेगी।
क्या होते है बूस्टर प्लान
दरअसल डेटा बूस्टर प्लान (Jio Air Fiber Booster Plan) एक एक्स्ट्रा रिचार्ज प्लान होता है, जो आपके मौजूदा प्लान के साथ काम करता है। कहने का मतलब अगर आने एक माह का बेसिक प्लान रिचार्ज (Jio Air Fiber Basic Plan) कराया है और आपको ज्यादा डेटा की जरूरत हैं, तो उस स्थिति में आप 401 रुपये में डेटा बूस्टर प्लान रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान की वैधता आपके एक्टिव प्लान के बराबर होती है। इस प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलती है।
जानिए जियो एयर फाइबर के अन्य प्लान
जियो एयरफाइबर की तरफ से तीन रिचार्ज प्लान (Jio Air Fiber Recharge Plan) को लॉन्च किया गया है, जो 599 रुपये, 899 रुपये और 1199 रुपये में आते हैं। वही 1499 रुपये, 2499 रुपये और 3,999 रुपये में मैक्स प्लान आते हैं। इस प्लान में 550 डिजिटल चैनल और ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।
जियो एयर फाइबर कैसे बुक करवाएं
जियो एयर फाइबर की बुकिंग (Jio Air Fiber Booking) ऑनलाइन मोड से की जा सकती है। इसके लिए आपको 60008-60008 पर मिस्ड कॉल देना होगा। साथ ही www.jio.com पर क्लिक करना होगा। जियो एयर फाइबर को जियो स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।








