Jambhsar Media Desk, New Delhi: Jio Fiber Recharge Plans: जियो हमेशा से कम रिचार्ज प्लान में अधिक फायदा देने के लिए जाना जाता है. जियो के कई रिचार्ज प्लान को टक्कर बड़ी-बड़ी पुरानी व दिग्गज कम्पनिया नहीं दे पा रही है. आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारें में जानकारी देने जा रहे है जिसमे आपको 300 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा साथ ही आपको 13 OTTs का सबस्क्रिप्शन भी फ्री में मिल जाएगा.
ब्रॉडबैंड कनेक्शन हाई-स्पीड इंटरनेट (High Speed Internet) का मजा लेने के लिए बेस्ट हैं। देश के दो दिग्गज इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर- जियो फाइबर (JioFiber) और एयरटेल फाइबर (Airtel Xstream Fiber) यूजर्स को कुछ जबर्दस्त और हाई-स्पीड प्लान ऑफर कर रहे हैं। बेस्ट प्लान ऑफर (Best Fiber Recharge Plan) करने को लेकर इन दोनों कंपनियों में कांटे की टक्कर चलती है। कुछ प्लान में एयरटेल आगे रहता है और कुछ में जियो।
हालांकि, आज हम आपको जियो के एक धांसू फाइबर प्लान (Best Fiber Recharge Plan) के बारे में बताने वाले हैं, जो एयरटेल से केवल 1 रुपये महंगा है। इस 1 रुपये महंगे प्लान में जियो 300Mbps की स्पीड, 15 ओटीटी ऐप और 550 से ज्यादा टीवी चैनल्स के साथ कई सारे बेनिफिट ऑफर कर रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान्स के बारे में।
जियो का यह रिचार्ज प्लान का लोग उठा रहे फायदा
जियो के इस प्लान को नए यूजर 3, 6 और 12 महीने के लिए सब्सक्राइब करा सकते हैं। कंपनी इस प्लान में 300Mbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड ऑफर करती है। प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। यह प्लान फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ आता है। इसमें आपको 550 से ज्यादा टीवी चैनल्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा।
प्लान में ऑफर किए जाने वाले अडिशनल बेनिफिट्स की बात करें, तो आपको इसमें नेटफ्लिक्स (बेसिक) अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5 और जियो सिनेमा के साथ टोटल 15 ओटीटी ऐप का फ्री ऐक्सेस मिलेगा।
एयरटेल का यह प्लान जियो के मुकाबले महज 1 रूपए सस्ता
एयरटेल के इस ब्रॉडबैंड प्लान (Airtel Broadband Plan) में आपको 300Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। यह प्लान इंटरनेट यूज करने के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर (Airtel Unlimited Data Offer) करता है। प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलेगी।
यह प्लान भी कई अडिशनल बेनिफिट के साथ आता है। इसमें दिए जा रहे अडिशनल बेनिफिट्स में अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स बेसिक और डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस शामिल है। कंपनी का यह प्लान Xstream प्रीमियम पैक, वीआईपी सर्विस, अपोलो 24×7 और विंक म्यूजिक के ऐक्सेस के साथ आता है।








