प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना : मोदी सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है। मोदी की इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहेली बार गर्भावस्था होने के दौरान ₹5000 रपए वहीं अगर कोई माँ दूसरी गढ़वा अवस्था मे है तो उस दौरान ₹6000 की आर्थिक मदद राशि दी जाएगी। इस प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा जो पात्र महिला अपने मोबाईल फोन या नजदीकी e mitr पर करवा सकती है जिसके बाद उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जानिए केसे करना है आवेदन
1
यदि आप भी एक महिला हैं तो आप सभी के लिए एक बहुत ही कल्याणकारी योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा कर दी गई है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के भरण पोषण के लिए तथा उनके बच्चों के भरण पोषण हेतु प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का शुरूआत किया गया है। इस योजना के माध्यम से आवेदन करने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता दिया जाता है। आप सभी इसके लिए कुछ पात्रता को पूरा करके आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जानिए किया है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2017 में गर्भवती महिलाओं को गरीबी और भुखमरी से बचने के लिए तथा उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पहले गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। वहीं दूसरी गर्भावस्था के दौरान ₹6000 की आर्थिक मदद मिलती है। इस योजना के माध्यम से पैसे महिलाओं के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
इस योजना के माध्यम से महिलाओं के प्रसव होने तक की देखभाल की जिम्मेदारी ली जाती है। महिला और उनके नवजात शिशु के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाता है। महिलाओं का सरकारी अस्पतालों में निशुल्क प्रसव करवाया जाता है और वहां उनके स्वास्थ्य की पूरी सुविधा प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभ
1.गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि वह अपने और अपने शिशु का बेहतर ख्याल रख सके।
2.गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाता है ताकि वह दो से अधिक बच्चे पैदा ना करें।
3.इस योजना के माध्यम से महिलाओं और उसके बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलती है।
4.सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का निशुल्क प्रसव कराया किया जाता है
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के उद्देश्य
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और भरण पोषण की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है। महिला इस योजना के माध्यम से प्राप्त राशि का उपयोग करके अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण कर सकती है। इस योजना का संचालन खास तौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए ही किया जा रहा है।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के लिए पात्रता
इस योजना में आवेदन केवल भारतीय नागरिक ही कर सकते हैं।
आवेदक महिला का उम्र 19 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए।
इस योजना में गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाएं शामिल है।
योजना का लाभ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और आशा द्वारा दिया जाता है।
आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
गर्भवती महिला का आधार कार्ड
बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
चालू मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजनामे आवेदन कैसे करे?
योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
होम पेज पर आने के बाद आप सिटीजन लोगों वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे।
क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आप वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरा करेंगे।
इसके बाद आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरेंगे।
फॉर्म को पूरी तरहे से भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अच्छे से स्कैन करके अपलोड करना है ।
बाद मे फाइनल को सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है
इसके बाद आपके आवेदन की सत्यापन की जाएगी और यदि आवेदन सत्यापित हो जाता है तो आपके बैंक में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।








