Jambhsar Media Desk, New Delhi: भारत सरकार ने देश की महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की है, जो उन्हें आर्थिक सहायता और रोजगार प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को उनके जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस सरकारी पहल का हिस्सा बनते हुए, आइए जानते हैं लखपति दीदी योजना के बारे में, केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना क्या है? और कैसे आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। सारी जानकारी आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे।
Lakhpati Didi Yojana 2024
लखपति दीदी योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखती है। इस योजना के तहत, सरकार महिलाओं को विभिन्न प्रकार के रोजगार के लिए प्रशिक्षण और नए रोजगार स्थापित करने के लिए सहायता प्रदान करेगी।इस योजना में महिलाओं को एलईडी बल्ब निर्माण, प्लंबरिंग जैसे अनेक कार्य के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत, पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं लाभान्वित होंगी।यह योजना सभी उन महिलाओं के लिए है जो स्वयं सहायता समूहों की सदस्य हैं। इस योजना के तहत, महिलाएं आवेदन करके नए रोजगार की स्थापना कर सकती हैं। रोजगार की स्थापना से पहले, सरकार उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेगी। उन्हें प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, महिलाएं केंद्र सरकार से ऋण ले सकती हैं ताकि वे नए रोजगार की शुरुआत कर सकें।
प्रशिक्षण के बाद, सरकार लखपति दीदी योजना के तहत सर्टिफिकेट भी प्रदान करेगी, जो महिलाओं को रोजगार प्राप्ति में मदद करेगा। आगे के लेख में, हम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता
अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं, तो आपको पहले इस योजना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई सभी जरूरी पात्रताओ की जानकारी होनी चाहिए। आगे आपको लखपति दीदी योजना की जरूरी पात्रता बताई जा रही है।
लखपति दीदी योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिक महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं।
पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ही लाभान्वित किया जाएगा।
महिला के पास स्वयं सहायता समूह का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करने हेतु लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेज इस प्रकार है।
आधार कार्ड
पैन कार्ड
वोटर कार्ड
बैंक पासबुक
मूल निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
स्वयं सहायता समूह का प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
भारत सरकार ने लखपति दीदी योजना को शुरू करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अभी तक योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। लेकिन इस योजना में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इस योजना के लिए बजट भी निर्धारित किया गया है। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, आप योजना में फॉर्म जमा कर पाएंगे।
लखपति दीदी योजना में पहले केंद्र सरकार द्वारा केवल 1 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी किए गए अंतरिम बजट के दौरान लखपति दीदी योजना में लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या की बड़ाकर 3 करोड़ करने का ऐलान किया गया। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 3 करोड़ महिलाओं लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर प्रदान किए जाने वाले जरूरी प्रशिक्षण को प्राप्त कर सकती है।








