ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

LPG Gas Cylinder: महीने के दुसरे दिन आई खुशखबरी…! एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब इतने रुपये में मिलेगा गैस सिलिंडर

LPG Gas Cylinder: महीने के दुसरे दिन आई खुशखबरी…! एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब इतने रुपये
LPG Gas Cylinder: महीने के दुसरे दिन आई खुशखबरी…! एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब इतने रुपये

Jambhsar Media Digital Desk: जून के दुसरे ही दिन एक अच्छी खबर आई है। अब लोगों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम चुकाने होंगे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 72 रुपये की कमी की गई है।

यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कमी की गई है। हालांकि कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज यानी 1 जून 2024 से लागू हो गई हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपये की कमी की गई है। अब यह राष्ट्रीय राजधानी में 1676 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर के रेट में 72 रुपये की कमी आई है।

अब यहां सिलेंडर 1787 रुपये में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 69.50 रुपये कम होकर 1629 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1840.50 रुपये का हो गया है। चंडीगढ़ में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1697 रुपये में मिलेगा। पटना में इसका नया रेट 1932 रुपये हो गया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1704 रुपये में और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2050 रुपये में मिलेगा।

लगातार तीसरे महीने कटौती
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में लगातार तीसरे महीने कटौती की गई है। 1 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 19 रुपये की कटौती की थी। मई में नई दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1745.50 रुपये, कोलकाता में 1859 रुपये, मुंबई में 1698.50 रुपये, चेन्नई में 1911 रुपये था।

अप्रैल में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 30 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद दिल्ली में इसका दाम 1764.50 रुपये हो गया था। अप्रैल में कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1879 रुपए, मुंबई में 1717.50 रुपए और चेन्नई में 1930 रुपए में मिल रहा था।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया