Jambhsar Media Digital Desk: आखिर हुआ वही जिसके कयास लगातार लगाए जा रहे थे। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग और नतीजों से पहले इंडियन ऑयल कंपनियों ने लोगों को एक बड़ी सौगात दी। एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की गई, जिसके बाद उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी झलक गई। एलपीजी सिलेंडर के दाम सुबह होते ही गिर गए, जिसके बाद आप सस्ते में खरीदारी करने का सपाना साकार कर सकते हैं।
तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 72 रुपये की कटौती कर दी, जो जून महीने की बड़ी राहत मानी जा रही है। यह कीमत जो कम हुई वो कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गिरावट के बाद कमर्शियल सिलेंडर कितने का हो गया, यह आप नीचे जा सकते हैं।
गिरावट के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट
कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 72 रुपये की गिरावट हो गई, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। इस गिरावट के बाद आप सस्ते में इस सिलेंडर की खरीदारी करने का सपना साकार कर सकते हैं। 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से दिल्ली में 69.50 रुपये सस्ते में खरीदने का सपना साकार कर सकते हैं।
कोलकाता में इसकी कीमतें 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये की कटौती कर दी गई है। आप गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर को आप 1676 रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1787 रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं। राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1629 रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में की कीमत घटकर 1840.50 रुपये रह गई।
घरेलू सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव
घरेलू सिलेंडर के दाम में कंपनियों की तरफ से किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया जिसकी कीमत जस की तस बनी हुई हैं। हालांकि, बीते दिन कीमत कम होने की उम्मीद जरूर लगाई जा रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। IOCL के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कीमत 803 रुपये ही रहेगी। पीएम उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए 603 रुपये बनी हुई है। वहीं, कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर पहले की तरह ही 829 रुपये में बिकता रहेगा। मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये ही रहेगा।








