ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!ब्रेकिंगझालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!ब्रेकिंगझालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलीं

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!

जोधपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस सूची में जोधपुर से जुड़े कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत जोधपुर कमिश्नरेट और जोधपुर ग्रामीण पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे पुलिस प्रशासन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

पीडी नित्या को मिली जोधपुर ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी

जोधपुर कमिश्नरेट में डीसीपी ईस्ट के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी पीडी नित्या का तबादला कर उन्हें जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। वे अब ग्रामीण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

500f07e0-7178-43ce-af6c-f1dd84c02024.jpg55c1fa23-7c83-4d6e-8aa9-339089bd8e8f.jpg

547bf929-68bf-4f6f-b143-646f9c6514fa.jpg

मनीष कुमार चौधरी बने नए डीसीपी ईस्ट

सरकार ने मनीष कुमार चौधरी को जोधपुर कमिश्नरेट में डीसीपी ईस्ट नियुक्त किया है। इससे पहले वे खैरतल-तिजारा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अब वे जोधपुर शहर के पूर्वी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पदोन्नति के बाद टोगस और बंसल का तबादला

जोधपुर ग्रामीण के एसपी नारायण टोगस और जोधपुर कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल को पदोन्नति मिलने के बाद नई जगहों पर नियुक्त किया गया है।

.नारायण टोगस को डीआईजी एसीबी अजमेर लगाया गया है।

.विनीत कुमार बंसल को डीआईजी आरएसी बटालियन-2 जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कमल शेखावत बनीं डीसीपी वेस्ट

सरकार ने कमल शेखावत को जोधपुर कमिश्नरेट में डीसीपी वेस्ट पद पर नियुक्त किया है। वे इससे पहले पुलिस अधीक्षक सतर्कता, जयपुर के पद पर कार्यरत थीं। अब वे जोधपुर शहर के पश्चिमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगी।

रोशन मीणा का भी हुआ तबादला

जोधपुर कमिश्नरेट में एडीसीपी वेस्ट के पद पर कार्यरत रोशन मीणा का भी तबादला किया गया है। उन्हें नागौर जिले का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

पुलिस प्रशासन में आएगा नया बदलाव

राज्य सरकार द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद जोधपुर में पुलिस व्यवस्था में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। नए अधिकारियों की नियुक्ति से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया