Jambhsar Media, New Delhi : देश के 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) काफी लोकप्रिय है। इसका डिज़ाइन काफी आकर्षक है और कंपनी ने इसमें कंपनी ने ज्यादा केबिन और बूट स्पेस ऑफर किया है। अगर आपका परिवार बड़ा है और आप एक ऐसी कार की तलाश कर रहे हैं। जिसमें सभी लोग आसानी से बैठकर कहीं जा सके। तो आपके लिए मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) एकदम उपयुक्त रहेगी।
कंपनी ने अपनी इस पॉपुलर एमपीवी के बेस मॉडल को 9,68635 रुपये की ऑन रोड कीमत पर बाजार में उपलब्ध कराया है। ऐसे में इसे खरीदने के लिए आपको 9.68 लाख रुपये की जरूरत होगी। अगर आपका मन इसे खरीदने का है लकीन बजट इतना नहीं है। तो आप एक बार इसपर मिल रहे फाइनेंस प्लान के बारे में जान लीजिए। जिसके तहत यह आपको महज 2 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी।
मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) के बेस मॉडल को अगर आप फाइनेंस प्लान के साथ लेना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि बैंक आपको 9 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर 7,68,635 रुपये का लोन दे देगी। यह लोन आपको 5 वर्ष यानी कि 60 महिनों की अवधि के लिए मिलेगा। वहीं इसे आपको 15,956 रुपये ईएमआई हर महीने देकर चुकाना होगा। लोन मिल जाने के बाद आप इस एमपीवी को 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीद पाएंगे।
कंपनी ने इस एमपीवी में 1.5 लीटर इंजन दिया है। जो 103 bhp पावर और 138 Nm टॉर्क बनाता है। इसमे आपको जबरदस्त परफॉरमेंस के साथ ही 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज मिल जाता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, डुअल एयरबैग, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे आधुनिक फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।








