Jambhsar Media Desk, New Delhi : अगर आप यस बैंक के अकाउंट होल्डर है तो यह खबर आपके लिए है दरअसल यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है जिसके चलते अब ग्राहकों को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है. चलिए जानते हैं खबर को विस्तार से…
अगर आप YES बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल कंपनी ने FD के लिए अपने नियमों में बदलाव किया है। बदलाव ये कि अगर आपर समय से पहले Fixed Deposit को तोड़ देते हैं तो आपको अब ज्यादा पेनल्टी भरनी होगी।
इससे आम आदमी को झटका लग गया है। दरअसल ये नियम 5 करोड़ की जमा के लिए है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट्स के अनुसार अगर आपकी जमा राशि 5 करोड़ से नीचे की है तो आपको अब 0.25 से ज्यादा का चार्ज भरना पड़ेगा। अभी 0.50 फीसदी की दर से पेनल्टी लगाई जा रही थी, जो अब 0.75 फीसदी हो गई है।
आपको बताते चलें कि 1 महीने पहले बैंक ने जमा राशि पर अपनी ब्याज की दरों को कम कर दिया था। 25 bps तक की कटौती उस समय की गई थी। ऐसे में अब आपको बताते हैं कि बैंक की तरफ से कितने समय की FD के ऊपर ब्याज दी जा रही है।
अगर आपने 7 दिन से लेकर 14 दिन के लिए FD की हुई है तो बैंक आपको 3.25 फीसदी ब्याज जमा राशि पर दे रहा है। इसके अलावा 15 दिन से 45 दिन तक की जमा राशि पर 3.70 की दर,
वहीं 46 दिन से 90 दिन की FD पर 4.10 फीसदी, 181 दिनों से लेकर 271 दिनों तक 6.10 फीसदी की दर, 1 साल के लिए 7.25 फीसदी, 2 साल के लिए 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।
RBI ने आखिरी बार अपनी पॉलिसी में रेपो रेट के अंदर कोई भी बदलाव नहीं किया था। इसके बाद भी कई बैंकों ने FD की जमा राशि पर अपनी ब्याज की दरों को कम कर दिया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अगली मॉनेटरी पॉलिसी अगले महीने आएगी, जिसमें एकस्पर्ट बदलाव के संकेत दे रहे हैं।








