ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

Onion Price : अचानक सातवें आसमान में पहुंचे प्याज के रेट, जानें आज के ताज़ा दाम

Onion Price : अचानक सातवें आसमान में पहुंचे प्याज के रेट, जानें आज के ताज़ा दाम
Onion Price : अचानक सातवें आसमान में पहुंचे प्याज के रेट, जानें आज के ताज़ा दाम

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली:  सरकार की ओर से प्‍याज के न‍िर्यात पर लगी पाबंदी हटाएं जाने के कुछ ही घंटों बाद कीमत में तेजी आने लगी है। प्‍याज की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाने के ल‍िए केंद्र सरकार की तरफ से द‍िसंबर में न‍िर्यात पर पाबंदी लगाई गई थी। अब सरकार ने इस प्रत‍िबंध को हटाने के फैसला क‍िया है। लेक‍िन इसको लेकर औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है…

केंद्र सरकार की तरफ से प्‍याज के न‍िर्यात पर लगी पाबंदी हटाएं जाने के कुछ ही घंटों बाद कीमत में तेजी आने लगी है. नास‍िक की लासलगांव मंडी में प्‍याज का रेट 40 प्रत‍िशत तक बढ़ गया है. हालांकि केंद्र सरकार ने निर्यात से प्रत‍िबंध हटाने को लेकर क‍िसी तरह का औपचार‍िक ऐलान नहीं क‍िया है.

लेकिन राज्य मंत्री और नासिक ग्रामीण से सांसद भारती पवार ने बताया क‍ि प्‍याज के न‍िर्यात पर पाबंदी को हटाने का फैसला केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्‍व में हुई मंत्रियों की बैठक में ल‍िया गया. प्‍याज की कीमत में तेजी का असर खुदरा बाजार पर भी द‍िखाई देने लगा है.

मीड‍िया में न‍िर्यात से पाबंदी हटाने की खबर के बाद लासलगांव में प्‍याज की औसत कीमत शनिवार को 1,280 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल से बढ़कर 1,800 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल हो गई. सोमवार को मंडी में करीब 10000 क्‍व‍िंटल प्‍याज की नीलामी की गई. इस दौरान न्‍यूनतम थोक मूल्‍य 1000 रुपये प्रत‍ि क्‍व‍िंटल रहा, जबक‍ि प्‍याज का अध‍िकतम थोक मूल्‍य 2,100 रुपये प्रत‍ि क्‍व‍िंटल तक गया. एग्रीकल्‍चर प्रोड्यूस मार्केट कम‍िटी (APMC) के एक अध‍िकारी ने बताया क‍ि प्‍याज न‍िर्यातकों ने व‍िदेशी बाजार में ब‍िक्री करने के ल‍िए प्‍याज की खरीद शुरू कर दी है. 

प्‍याज की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाने के ल‍िए केंद्र सरकार की तरफ से द‍िसंबर में न‍िर्यात पर पाबंदी लगाई गई थी. अब सरकार ने इस प्रत‍िबंध को हटाने के फैसला क‍िया है. लेक‍िन इसको लेकर औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है. लेकिन केंद्रीय मंत्री भारती पवार ने इससे जुड़ी जानकारी दी. इस खबर का असर देश की सबसे बड़ी प्‍याज मंडी लासलगांव में कीमत को लेकर पड़ा. न‍िर्यात पर लगी पाबंदी हटने के बाद न‍िर्यातकों ने प्‍याज की खरीदारी शुरू कर दी है. ज‍िसका असर बाजार में कीमत को लेकर देखा जा रहा है.

चुनावी साल में घरेलू बाजार के अंदर प्‍याज की कीमत र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद सरकार ने कीमत नीचे लाने के ल‍िए प्‍याज के एक्‍सपोर्ट पर पाबंदी लगा दी थी. सरकार का यह फैसला 7 द‍िसंबर से लेकर 31 मार्च 2024 तक के ल‍िए प्रभावी था. इसके बाद प्‍याज की खुदरा और थोक कीमत में ग‍िरावट आई है. अब सरकार ने 31 द‍िसंबर 2024 की डेडलाइन से पहले ही न‍िर्यात पर लगे बैन को हटा ल‍िया है.

प्‍याज के न‍िर्यात पर पाबंदी लगाए जाने के बाद प्‍याज उत्‍पादकों और प्‍याज व्‍यापार‍ियों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई थी. उनका कहना था क‍ि सरकार के इस कदम से उन्‍हें भारी नुकसान हो रहा है. किसानों का कहना था क‍ि वे उत्‍पादन लागत भी नहीं न‍िकाल पा रहे. कुछ लोग न‍िर्यात पर लगे प्रत‍िबंध को हटाने का कारण लोकसभा चुनाव भी मान रहे हैं.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया