ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“दस्तावेज सही या साजिश गहरी? महाकुंभ वायरल लव स्टोरी में बड़ा खुलासा,फरमान के दावों से बढ़ा विवाद”ब्रेकिंग“मोनालिसा गायब” की अफवाह का खुलासा! वायरल वीडियो बना सिरदर्द, सामने आई पूरी सच्चाईब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“दस्तावेज सही या साजिश गहरी? महाकुंभ वायरल लव स्टोरी में बड़ा खुलासा,फरमान के दावों से बढ़ा विवाद”ब्रेकिंग“मोनालिसा गायब” की अफवाह का खुलासा! वायरल वीडियो बना सिरदर्द, सामने आई पूरी सच्चाईब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”

Pan Card: अगर आप पैन कार्ड रखते हैं तो जान लो ये नियम

Pan Card: अगर आप पैन कार्ड रखते हैं तो जान लो ये नियम
Pan Card: अगर आप पैन कार्ड रखते हैं तो जान लो ये नियम

Jambhsar Media Digital Desk: सरकार की ओर से कई ऐसे दस्तावेज जारी किए जाते हैं, जो हर किसी के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनके बिना कई काम अटक जाते हैं. आधार और पैन कार्ड ऐसे दस्तावेज हैं, जिनके बिना आपके कई काम नहीं हो पाएंगे।

आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है, इसके बिना बैंकिंग और इनकम टैक्स से जुड़ा कोई भी काम नहीं किया जा सकता है।

इसीलिए ज्यादातर लोगों के पास पैन कार्ड होता है. हालांकि, जब पैन कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है तो लोग चिंतित हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपना पैन कार्ड दोबारा बनवा सकते हैं।

ऐसे करना होगा आवेदन
बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता है कि एक बार खो जाने या चोरी हो जाने पर नया पैन कार्ड कैसे प्राप्त करें। इसके लिए आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं और आपका पैन कार्ड आसानी से बन जाएगा। इसके लिए सबसे पहले आपको NSDL की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद यहां आपसे कई तरह की जानकारी मांगी जाएगी.

50 रुपये फीस
वेबसाइट पर पैन नंबर, आधार नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पैन कार्ड की सारी जानकारी आपके सामने होगी. यहां आपको डुप्लीकेट पैन कार्ड का विकल्प चुनना होगा और पता भरना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा। ऐसा करने के बाद आपको डुप्लीकेट पैन के लिए फीस भी चुकानी होगी। इसके लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा. यह सब करने के बाद कुछ ही दिनों में आपका पैन कार्ड आपके पते पर पहुंच जाएगा।

हालाँकि, ध्यान रखें कि आपका पैन कार्ड नंबर वही रहेगा जो पहले था, यह कोई नया पैन कार्ड नहीं है… यह उसी पैन कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी है। आप चाहें तो इस दौरान पैन कार्ड में सुधार भी करा सकते हैं.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया