Jambhsar Media Desk, New Delhi: लोकसभा चुनाव के बीच आम लोगों को सस्ते पेट्रोल और डीजल की खबर मिलने की आशा है. हालांकि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है.
16 मई के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया गया है. 16 मई को पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है.
तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 मार्च 2024 को आखिरी बार संशोधन किया गया था. 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया गया था. हालांकि उसके बाद से अब तक एक बार भी बदलाव नहीं किया गया है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.7 92.32
बेंगलुरु 99.84 85.93
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.83 87.96
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.








