Jambhsar Media Digital Desk: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज अपरिवर्तित रहीं, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा।
प्रमुख तेल विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक, आज देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतें यथावत रहने से मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत में अमेरिकी क्रूड 0.93 फीसदी गिरकर 77.93 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.86 फीसदी गिरकर 82.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. आज महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है. वहीं, पश्चिम बंगाल और गुजरात समेत कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. इसके अलावा बिहार, राजस्थान समेत कई राज्य हैं जहां आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
महाराष्ट्र में 45 पैसे कम हुए। आज पेट्रोल डीज़ल की कीमतें
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. यहां पेट्रोल के दाम 45 पैसे घटकर 104.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 44 पैसे घटकर 90.80 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 13 पैसे घटकर 94.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे घटकर 87.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तराखंड में भी आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं
यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर
अलीगढ़: पेट्रोल 94.93 रुपये प्रति लीटर, डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
प्रयागराज: पेट्रोल 95.25 रुपये प्रति लीटर, डीजल 88.42 रुपये प्रति लीटर
मथुरा: पेट्रोल 94.16 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.15 रुपये प्रति लीटर
आगरा: पेट्रोल 94.52 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.59 रुपये प्रति लीटर
वाराणसी: पेट्रोल 95.07 रुपये प्रति लीटर, डीजल 88.24 रुपये प्रति लीटर
मेरठ: पेट्रोल 94.64 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.73 रुपये प्रति लीटर
गोरखपुर: पेट्रोल 94.91 रुपये प्रति लीटर, डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.66 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद: पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर








