Jambhsar Media Digital Desk: हमारे देश में ऐसे बहुत से क्षेत्र है जहां के लोगो के पास में स्वयं का पक्का मकान नहीं है उन्ही की समस्याओं को दूर करने के लिए पीएम आवास योजना को अभी भी चलाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से गरीब नागरिकों को उनका पक्का मकान मुहैया कराया जाता है।
अगर आपको पीएम आवास योजना का लाभ लेना है तो आपको इसका आवेदन पूरा करना होगा। इस योजना के माध्यम से गरीब नागरिकों को पक्का मकान बनवाने के लिए बैंक खातों में सहायता राशि प्रदान की जाती है जिसकी मदद से आवास निर्माण का कार्य शुरू हो सके।
आप सभी नागरिकों की जानकारी के लिए बता दे की अगर आपने पीएम आवास योजना का आवेदन पूरा कर लिया है तो आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए क्योंकि भारत सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट पीएम आवास की वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है।
PM Awas Yojana Gramin List
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में केवल पात्र व्यक्तियों को ही शामिल किया जाता है जिन्हें पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाना हो। अगर आप जारी की गई पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक कर लेती है तू आपको अज्ञात हो जाएगा कि आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है या नही।
अगर आपका नाम इस ग्रामीण लिस्ट में शामिल है तो आपको कुछ समय बाद आवास निर्माण के लिए प्रथम प्राप्त हो जाएगी और आपका आवास निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और ऐसे ही आगामी किश्तें प्राप्त हो जाएगी इसलिए इस योजना के आवेदको को पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट चेक करना जरूरी है।
पीएम आवास योजना में मिलने वाली आर्थिक राशि
आप सभी नागरिकों की जानकारी के लिए बता दें कि जो भी नागरिक पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में शामिल किया जाएगा उसके लिए आवास निर्माण हेतु 120000 रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी जो उसे आवेदन के समय जमा किए गए बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी ध्यान रहे आपको मिलने वाली आर्थिक सहायता एक साथ प्राप्त नहीं होती है बल्कि यह सहायता राशि आपको किश्तों के रूप में प्राप्त होती है
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम आने हेतु पत्रता
अगर आप किसी सरकारी पद पर कार्यरत हैं तो आप योग्य नही होगे।
अगर करदाता है तो आपका नाम पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में शामिल नही होगा।
अगर आप इस योजना का आवेदन कर रहे है तो आपका 18 वर्ष से अधिक आयु का होना जरूरी है।
अगर पहले पीएम आवास योजना का लाभ प्राप्त कर चुके है तो आप पात्र नहीं होगे।
पीएम आवास योजना के लाभ
इस योजना का लाभ लेकर गरीब नागरिकों को अच्छा जीवन जीने के लिए सहारा मिल जाता है।
पीएम आवास योजना के अंतर्गत गरीब नागरिकों को 120000 की वित्तीय सहायता प्राप्त होती है।
इस योजना के लाभ से गरीब परिवार का स्वयं का अपना पक्का मकान हो जाता है।
इस योजना के लाभ को प्राप्त कर गरीब नागरिक गर्मी बरसात ठंड आदि मौसम संबंधित समस्याओं से दूर हो सकते हैं।
पीएम आवास योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
राशन कार्ड
आय प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
बैंक खाता इत्यादि।
पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन कर चुके नागरिकों के लिए नीचे दी गई जानकारी का पालन करना है ताकि आप अपना नाम ग्रामीण लिस्ट में देख सके :-
ग्रामीण लिस्ट चेक करने हेतु आप पीएम आवास की वेबसाइट को ओपन कर ले।
इसके बाद होम पेज में से आवास सॉफ्ट के विकल्प पर क्लिक करें।
उसके बाद आपको ड्रॉप डाउन मेनू में जाना है जिसमें आपको रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद आप सोशल ऑडिट रिपोर्ट सेक्शन में जाकर बेनिफिशियल डिटेल फॉर वेरीफिकेशन के आप्शन पर क्लिक कर दें।
अब MIS रिपोर्ट पेज खुलेगा जिसमें आप अपने राज्य जिला ब्लाक ग्राम आदि को सिलेक्ट करे।
इसके बाद पीएम आवास योजना को सेलेक्ट करें और कैपचा कोड को दर्ज करें।
अब आपको स्क्रीन पर पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट दिखने लगेगी जिसमे आप अपने नाम को चेक कर सकेंगे।








