Jambhsar Media Digital Desk: देश के सभी किसानों की मदद के लिए देश की सरकार के द्वारा पीएम किसान स्कीम चलाई जा रही है। इस स्कीम को खासतौर पर किसानों की इनकम को दोगुना करने के लिए शुरु किया गया था।
मई महीने में आ सकती है 17वीं किस्त
जानकारी के लिए बता दें पीएम किसान सकीम की रकम 2-2 हजार रुपये करके हर चार महीने में यानि कि कुल 3 बार जमा होती है। किस्तों को लोगों के खाते में अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवबंर, दिसंबर-मार्च के समय जमा किया था। वहीं पीएम किसान की 16वीं किस्त फरवरी महीने की 28 तरीख को लाभार्थियों के खाते में जमा हुई थी। इस हिसाब से मई महीने के अंत तक किसानों के खाते में किस्त का पैसा आ सकती है।
वहीं किसानों के लिए और भी काम करने जरूरी हैं। जैसे कि यदि आप पीएम किसान लाभार्थी हैं तो आपको ई-केवाईसी कराना जरुरी है। अगर आप इस स्कीम से जुड़ने वाले नए लाभार्थी हैं तो आपको पीएम किसान स्कीम का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी करा लेना चाहिए। इसके बाद आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे।
केवाईसी कराना है जरुरी
अगर आप पीएम किसान लाभार्थी हैं तो आपके लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके दाहिनें तरफ ईकेवाईसी का ऑप्शन दिखेगा।
अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर, नीचे दिखाया जाने वाला कैप्चा कोड डालकर सर्च पर क्लिक करना है। इसके बाद आधार कार्ड से लिंक हुआ मोबाइल नंबर डालना है इस पर ओटीपी आएगा।
ओटीपी हासिल करने के लिए गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा। ओटीपी को फिलकर सबमिट पर क्लिक करना है। अब आपका ईकेवाईसी पूरा हो जाएगा।








