Jambhsar Media Desk, New Delhi :केंद्र सरकार किसानों के लिए पीएम किसान योजना चलाती है। इसके द्वारा किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने का भी प्रावधान मिलता है। इस स्कीम से जुड़ें सभी किसानों को हर चार महीने में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।
बता दें अभी हाल ही में लाभार्थियों के लिए 16वीं किस्त जारी की गई है। जिसके तहत करीब 9 करोड़ किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें ऐसे भी किसान हैं जिनके खाते में 16वीं किस्त नहीं आई है।
अगर आपके साथ में ऐसा नहीं हुआ है तो आपके लिए ये जरुरी है कि आप बेनिफिशियरी स्टेट्स चेक कर लें। इससे आपको पता लगेगा कि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या फिर नहीं। आप आगे इस बारे में अच्छे से जान सकते हैं। इसके बारे में जानते हैं।
जानकारी के लिए बता दें सरकार इस योजना के तहत लाभार्थियों की एक लिस्ट जारी करती है। इस लिस्ट में जिनका नाम होता है। उन्हीं लोगों को किस्त का पैसा मिलता है, और जिन लोगों का नाम नहीं होता है, उन लोगों को लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक करके पता कर सकते हैं। कि आपको किस्त का लाभ मिलना था या फिर नहीं।
इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
इसके बाद आपको नो योर स्टेट्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है।
अब आपकी स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भी भरना है।
फिर जब आप सारी जानकारी फिल कर देंगे तो आपको गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करना है।ट
जब आप सारी जानकारी भर देंगे, तो आपको गेट डिटेल्स वाले बचन पर क्लिक करना है।
यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका स्टेट्स आ जाएगा कि आप किस्त के लिए पात्र थे या फिर नहीं।
ऐसे में यदि आप इस सूची में आपका नाम नहीं है तो आप किस्त के लिए अपात्र थे। लेकिन आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है और आपको किस्त नहीं मिली है, तो फिर आप स्कीम के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। यहां से आपको सही मदद मिलती है और आपकी किस्त भी आ सकती है।








