ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“सड़क पर स्टंट, जान जोखिम में! अजमेर में युवक का खतरनाक कारनामा कैमरे में कैद, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“सड़क पर स्टंट, जान जोखिम में! अजमेर में युवक का खतरनाक कारनामा कैमरे में कैद, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन”

जोधपुर में साउंड बंद कराने गई पुलिस पर हमला, लाठी-पत्थरों से पीटा दो कांस्टेबल घायल, वर्दी फाड़ी....

जोधपुर में साउंड बंद कराने गई पुलिस पर हमला, लाठी-पत्थरों से पीटा दो कांस्टेबल घायल, वर्दी फाड़ी....

जोधपुर:
शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले की गंभीर घटना सामने आई है। देर रात गश्त के दौरान तेज आवाज में बज रहे साउंड को बंद कराने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो कांस्टेबल घायल हो गए, वहीं पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी गई।

पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात ड्यूटी पर तैनात अधिकारी अपनी टीम के साथ इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान 18 मार्च तड़के करीब 4:15 से 4:30 बजे के बीच केसर बाग वाल्मीकि बस्ती में तेज आवाज में साउंड बजने की सूचना मिली, जिससे आसपास के लोग परेशान हो रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साउंड बंद कराने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कुछ देर बाद एक युवक बाहर आया और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए विवाद करने लगा। पुलिस की समझाइश के बावजूद उसने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

आरोप है कि इसके बाद कई लोगों ने मिलकर पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कांस्टेबल विकास कुमार के हाथ में चोट आई, जबकि कांस्टेबल गोपाल भी पत्थर लगने से घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और नेम प्लेट भी तोड़ दी।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस टीम ने तुरंत पीसीआर को सूचना दी। इसके बाद राजस्थान पुलिस के अन्य थानों—एयरपोर्ट, महामंदिर और उदयमंदिर—सहित आरएसी का अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस एहतियात के तौर पर निगरानी बनाए हुए है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया