Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: फ्री राशन पानी वाले गरीब उपभोक्ताओं को अब राशन की दुकानों पर जाकर ई केवाईसी करनी जरूरी होगी इसके लिए एक महीने का समय शेष बचा हुआ है इसके बाद ई केवाईसी नहीं होने पर उनका राशन बंद कर दिया जाएगा और वह गरीबी रेखा व अन्य श्रेणियां से बाहर कर दिए जाएंगे।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार अभी तक बहुत से उपभोक्ताओं द्वारा ई केवाईसी नहीं कराई गई है जबकि एक माह के अंदर ई केवाईसी नहीं करने पर इन उपभोक्ताओं को राशन मिलना बंद हो जाएगा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपभोक्ताओं को गेहूं चावल और नमक का वितरण किया जाता है।
वर्तमान में परिवार के सभी सदस्यों को कंट्रोल दुकानों पर स्थित मशीन में परिवार के वरिष्ठ सदस्य का अंगूठा लगाकर राशन मिल जाता था लेकिन अब नियमों में बदलाव कर दिया गया है अब सभी सदस्यों को एक बार कंट्रोल दुकान पर पहुंचकर अपना राशन लेना होगा।
ई केवाईसी के बाद कोई भी उपभोक्ता अपना राशन कहीं से भी ले सकेगा साथ ही जिन लोगों का नाम राशन कार्ड में है और उनकी मृत्यु हो गई है या उनकी शादी हो गई है तो उन सभी का नाम ई केवाईसी के जरिए अपने आप राशन कार्ड से हट जाएगा।
सरकार से निर्देश मिलने के बाद राशन दुकानदारों ने राशन कार्ड वालों के ई केवाईसी करनी शुरू कर दी है साथ ही ऐसे लोग जो राशन की दुकान तक नहीं आ सकते हैं तो उन्हें राशन दुकानदार को उनके घर जाकर ई केवाईसी करनी होगी और इस तरह उनका राशन दिया जाएगा।
राशन लेने के लिए परिवार के सभी सदस्यों को ईकेवाईसी करनी जरूरी हो गया है ई केवाईसी करके कोई भी व्यक्ति कहीं से भी किसी भी जिले में राशन ले सकता है।
ई केवाईसी के बाद जिन लोगों की मृत्यु हो गई है या शादी हो गई है और उनका नाम अभी तक नहीं हटाया गया है तो ई केवाईसी के बाद उनका नाम अपने आप हट जाएगा।








