Jambhsar Media Desk, New Delhi: भारत सरकार द्वारा हर महीने राशन कार्ड की लिस्ट में कुछ नए लाभार्थियों को जोड़ा जाता है तथा कुछ पुराने अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटा दिया जाता है। जिन लोगों ने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया है, उनकी सूची अगले माह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है।
हर महीने बहुत से लाभार्थी, सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहे फ्री राशन को लेने के लिए राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन करते हैं। राशन कार्ड वितरण से पहले NFSA की ऑफिशल वेबसाइट पर उसकी सूची प्रकाशित कर दी जाती है। यदि आपका नाम मई राशन कार्ड लिस्ट में शामिल नहीं था, तो जून राशन कार्ड लिस्ट 2024 में आपका नाम हो सकता है।
राशन के संबंध में एक नई सूचना यह भी है कि यदि आपका राशन कार्ड बीपीएल राशन कार्ड है, तो आगे आने वाले समय में आपको राशन के साथ-साथ 9 तरह की नई बस्तुएं भी दी जाएँगी। चुनाव का परिणाम आने के पश्चात इस योजना को शायद लागू कर दिया जाएगा। और इसके साथ ही कोरोना काल से मिल रहे अतिरिक्त फ्री राशन को आगे भी जारी रखा जा सकता है। लेकिन इन सब को लेने के लिए राशन कार्ड होना बहुत ही आवश्यक है।
जून राशन कार्ड लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे देखें?
राशन कार्ड की जून महीने की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए लाभार्थी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज आ जाएगा जहां ऊपर कई तरह के विकल्प दिए होंगे।
आपको इनमें से राशन कार्ड वाले विकल्प पर CLICK करके Ration Card Details on State-UT Portals पर CLICK करना है।
CLICK करते ही आपकी स्क्रीन पर सभी राज्यों के नाम आ जाएंगे। यहां आपको अपने राज्य का चयन करना है।
अपने राज्य का चयन करने के पश्चात उस पर CLICK कर दें।
अब आपके सामने आपके राज्य की खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट खुल जाएगी।
यहां आपको नीचे की तरफ आना है जहां पर महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनाएँ दी होगी।
इनमें से राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची पर CLICK कर दें।
अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा जहां पर आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे- जिले का नाम, अपने क्षेत्र का नाम, अपने ब्लॉक का नाम, दुकान संख्या आदि।
सब दर्ज करने के पश्चात देखे पर CLICK कर दें।
अब आपके सामने आपके राशन डीलर से संबंधित सभी कार्ड धारकों की सूची आ जाएगी।
इस तरह आप June Ration Card List में अपना नाम देख सकते हैं।
यदि सूची अधिक लंबी हो तो आप ऊपर सर्च बॉक्स में कार्ड धारक का नाम या कार्ड धारक के पिता या माता का नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं।








