Jambhsar Media, New Delhi: कर्मचारियों के लिए बड़ी गुड न्यूज़ सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी इसके बाद से कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही थी. आज की इस रिपोर्ट में हम बताएंगे कि मार्च में कितनी बढ़कर आएगी कर्मचारियों की सैलेरी….
केंद्र सरकार ने होली से पहले अपने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई राहत (डीआर) और महंगाई भत्ता (डीए) में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी.
इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनके मूल वेतन के 50 फीसदी के बराबर महंगाई भत्ता मिलेगा.
इससे 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की उम्मीद है. सरकारी खजाने पर सालाना 12,868.72 करोड़ रुपये का बोझ भी बढ़ेगा.
महंगाई भत्ता बढ़ने से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को क्या फायदा होगा?
महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी से परिवहन, प्रतिनियुक्ति और कैंटीन भत्ते में 25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दर 1 जनवरी 2024 से उनके मूल वेतन का 50 फीसदी होगी, जो पहले 46 फीसदी थी. कौन से भत्ते बढ़ेंगे? मकान किराया भत्ता (एचआरए), बाल शिक्षा भत्ता, छात्रावास सब्सिडी और ग्रेच्युटी सीमा जैसी चीजें बढ़ जाएंगी.








