Jambhsar Media, New Delhi: राजस्थान में सरसों के रेट में खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अच्छी खासी रेट की वजह से किसान फसल लेकर पहुँच रहे है.
धौलपुर शहर के बस स्टैंड के सामने स्थित कृषि उपज मंडी में नई सरसों की आवक दिनों दिन परवान चढ़ रही है। धौलपुर की यह अनाज मंडी बी ग्रेड श्रेणी में शामिल है। मंडी इस बार सरसों की बम्पर आवक से गुलजार हैं।
मंडी में हर रोज 2500 क्विंटल सरसों आने से एक दिन में करीब 1.50 करोड़ रुपए का कारोबार हो रहा है। लेकिन मंडी में मौजूदा दामों के एमएसपी से कम होने से अब किसानों को समर्थन मूल्य की खरीद का इंतजार है।
दरअसल इस वर्ष फरवरी माह के दूसरे सप्ताह से ही नई सरसों की आवक शुरू हो गई थी। जिसके बाद किसानों ने फसल कटाई कार्य तेजी से कर दिया था। मंडी में प्रतिदिन अब सरसों की आवक बिक्री को आ रही है।
क्षेत्र में फसल की कटाई का अंतिम दौर होने से एक सप्ताह से मंडी यार्र्ड सरसों की ढेरियों से अटा है। मंडी की सडक़ो पर चारों तरफ टे्रक्टर ट्रालियों की लाइन लगी थी।
स्थिति यह है कि मंडियों में बम्पर आवक होने से ऊपर मांग कम होने से खुले बाजार में दामों में उतार-चढ़ाव आने लगा। शुक्रवार को सरसों के भाव 5175 रुपए प्रति क्विटंल रहे है। जिससे किसान मंडी में अपनी सरसों की आंवक लेकर पहुंच रहे थे।
सरसों आवक के लिए खड़े दर्जनों टे्रक्टर-शहर की कृषि मंडी में शुक्रवार को आसपास क्षेत्र के किसान सरसों की फसल लेकर पहुंचे तो मंडी में चारों तरफ सरसों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली ही नजर आ रही थी।
किसानों की फसल को देख आढ़ती भी खुश नजर आ रहे थे। लेकिन इसमें निकलने के लिए रास्ता बिल्कुल नहीं बचा था। जिससे थोड़ी बहुत निकलने के लिए समस्या रही।








