Jambhsar Media Desk, New Delhi: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 14 मई को देश के सभी राज्यों के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। जिसके मुताबिक आज देश के ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
वहीं, कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं. इसके अलावा कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, तो आइए जानते हैं कि आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल का रेट क्या है। ,
महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
पेट्रोल-डीजल कहां महंगा और कहां सस्ता?
राज्य स्तर की बात करें तो आज असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। वहीं तेलंगाना, यूपी और उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है.
SMS के जरिए पता करें पेट्रोल-डीजल के दाम
अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अगर आप BPCL ग्राहक हैं तो RSP लिखकर भेजकर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जान सकते हैं. इसे नंबर 9223112222 पर भेज दें। वहीं, अगर आप HPCL के ग्राहक हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल की कीमत जान सकते हैं।








