ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

Vande Bharat : रेल यात्रियों के मौज हो गई..! एक साथ शुरू होने जा रहीं तीन वंदे भारत ट्रेन, जानें अधिक

Vande Bharat : रेल यात्रियों के मौज हो गई..! एक साथ शुरू होने जा रहीं तीन वंदे भारत ट्रेन, जानें अधि
Vande Bharat : रेल यात्रियों के मौज हो गई..! एक साथ शुरू होने जा रहीं तीन वंदे भारत ट्रेन, जानें अधि

Jambhsar Media Desk, New Delhi : देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस राज्य में छठी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने का फैसला किया है चलिए जानते हैं खबर को विस्तार से…

देश में एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च किया जा रहा है। पिछले साल के आखिरी में छह नई वंदे भारत को पीएम मोदी ने अयोध्या से हरी झंडी दिखाई थी।

अब कुछ ही दिनों में एक साथ तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। ये तीन वंदे भारत ट्रेनें पटना जंक्शन से लखनऊ वाया अयोध्या, रांची से वाराणसी और पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली है।

पिछले दिनों तीनों ही रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों का ट्रायल रन किया गया था, जोकि सफल रहा। पटना से लखनऊ चलने वाली वंदे भारत ट्रेन वाया अयोध्या होकर चलेगी,

जिसकी वजह से लोग राम मंदिर में जाकर भगवान राम के दर्शन भी कर सकेंगे। इस ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें तो यह डीडीयू, जौनपुर, अकबरपुर होते हुए अयोध्या और फिर लखनऊ जाएगी।

वहीं, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच जो ट्रेन शुरू होने वाली है, वह बख्तियारपुर, मोकामा, नवगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, कटिहार और किशनगंज होते हुए चलेगी। 

इसके अलावा, तीसरी ट्रेन रांची से वाराणसी के बीच शुरू होने वाली है। वाराणसी तक वंदे भारत चलने की वजह से जो भक्त काशी विश्वनाथ के दर्शन करना चाहते हैं, वे इससे यात्रा कर सकेंगे।

यह ट्रेन रांची, लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, डीडीयू होते हुए वाराणसी जाएगी।  ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो यह सुबह 5.50 पर वाराणसी से रवाना होगी और फिर झारखंड के रांची में दोपहर 12.10 पर पहुंच जाएगी, वहीं वापसी के दौरान यह दोपहर 1.30 पर रांची से चलेगी और फिर शाम 7.50 पर बनारस पहुंचेगी।

इन तीनों वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत 12 मार्च को हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद तीनों वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। बता दें कि इसी तरह पिछले दिनों दिल्ली से कटरा चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर भी एक बड़ी जानकारी सामने आई थी।

अब यह ट्रेन पठानकोट कैंट स्टेशन पर भी रुकने लगी है। इसको काफी समय से मांग की जा रही थी। अब पठानकोट से दिल्ली तक का भी वंदे भारत से सफर किया जा सकेगा।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया