ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Weather Update: राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने इन जिलो में जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने इन जिलो में जारी किया रेड अलर्ट
Weather Update: राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने इन जिलो में जारी किया रेड अलर्ट

Jambhsar Media Digital Desk: प्रदेश में हीटवेव के असर से गर्मी बढ़ गई है। मंंगलवार को राज्य के अधिकतर जिलों में पारा समान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बढ़ गया है। सर्वाधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जैेसलमेर, फलौदी, गंगानगर और जयपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रिकॉॅर्ड किया गया।

जयपुर में पिछले एक साल का रिकॉर्ड टूट गया। 2023 में मई के महीने में सबसे अधिक दिन का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश में मंगलवार को दिन का तापमान बढ़ने से अधिकतर शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। इसके बाद भी शिक्षा विभाग और जिला कलक्टरों की ओर से नौनिहालों का ध्यान नहीं रखा गया। बच्चे स्कूल गए और आग उगलने वाली गर्मी के बीच दोपहर को घर लौटे। छोटे बच्चों के अवकाश और स्कूल के समय परिवर्तन पर अभिभावक संगठनों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

चार संभागों में आज से लू के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आठ से दस मई के बीच गर्मी और बढ़ेगी। दिन का तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हीटवेव की आशंंका है। मौसम विभाग ने बुधवार को आधा दर्जन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
यह है मानक
पिंक अलर्ट : 46 डिग्री से अधिक
रेड अलर्ट : 44 से 46 डिग्री
ऑरेंज अलर्ट : 42 से 44 डिग्री 

प्रदेश में इन शहरों में 42 डिग्री से अधिक तापमान
जगह : दिन का अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस मेें

बाड़मेर : 45.2
झालावाड़ : 45
बारां : 45
जैसलमेर : 44.5
फलौदी : 44
जयपुर : 44.1
अजमेर : 42.3
भरतपुर : 42.3
अलवर : 43
पिलानी : 43.5
कोटा : 43.3
जोधपुर : 42.7
बीकानेर : 43.4
धौलपुर : 43.8
अंता बारां : 43.5
डूंगरपुर : 43.7
संगरिया : 42.5
जालोर : 43.9
सिरोही : 42.3
फतेहपुर : 43.4
करौली : 43.3

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया