Jambhsar Media Digital Desk: प्रदेश में हीटवेव के असर से गर्मी बढ़ गई है। मंंगलवार को राज्य के अधिकतर जिलों में पारा समान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बढ़ गया है। सर्वाधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जैेसलमेर, फलौदी, गंगानगर और जयपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रिकॉॅर्ड किया गया।
जयपुर में पिछले एक साल का रिकॉर्ड टूट गया। 2023 में मई के महीने में सबसे अधिक दिन का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश में मंगलवार को दिन का तापमान बढ़ने से अधिकतर शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। इसके बाद भी शिक्षा विभाग और जिला कलक्टरों की ओर से नौनिहालों का ध्यान नहीं रखा गया। बच्चे स्कूल गए और आग उगलने वाली गर्मी के बीच दोपहर को घर लौटे। छोटे बच्चों के अवकाश और स्कूल के समय परिवर्तन पर अभिभावक संगठनों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
चार संभागों में आज से लू के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आठ से दस मई के बीच गर्मी और बढ़ेगी। दिन का तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हीटवेव की आशंंका है। मौसम विभाग ने बुधवार को आधा दर्जन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
यह है मानक
पिंक अलर्ट : 46 डिग्री से अधिक
रेड अलर्ट : 44 से 46 डिग्री
ऑरेंज अलर्ट : 42 से 44 डिग्री
प्रदेश में इन शहरों में 42 डिग्री से अधिक तापमान
जगह : दिन का अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस मेें
बाड़मेर : 45.2
झालावाड़ : 45
बारां : 45
जैसलमेर : 44.5
फलौदी : 44
जयपुर : 44.1
अजमेर : 42.3
भरतपुर : 42.3
अलवर : 43
पिलानी : 43.5
कोटा : 43.3
जोधपुर : 42.7
बीकानेर : 43.4
धौलपुर : 43.8
अंता बारां : 43.5
डूंगरपुर : 43.7
संगरिया : 42.5
जालोर : 43.9
सिरोही : 42.3
फतेहपुर : 43.4
करौली : 43.3








