Jambhsar Media Digital Desk : पोस्ट ऑफिस के पास काफी सारी स्कीम्स हैं। जो कि मंथली इनकम करा रही है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही स्कीम का नाम बताने जा रहे हैं जिसका लाभ उठाकर आप भी रेगुलर इनकम प्राप्त कर सकते हैं।
दरअसल इस लेख में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की बात कर रहे हैं। इस स्कीम के तहत बुजुर्गों को हर महीने एक फिक्स इनकम दी जाती है। बहराल इस स्कीम के कुछ नियम और शर्तें हैं। इस लेख के द्वारा मंथली इनकम प्राप्त करने के लिए कितना निवेश करना होगा।
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में कम से कम 1000 रुपये का निवेश शुरु कर सकते हैं। निवेशक इसमें मैक्जिमम 30 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में हर महीने मिलने वाला पैसा आपके निवेश पर डिपेंड करेगा। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 80सी के तहत बेनिफिट मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 60 साल की आयु के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम प्राप्त हो सके। ये स्कीम उन लोगों के लिए भी है। जिनको वीआरएस लिया है। सरकार इस स्कीम पर बहराल 8.2 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है।
सीनियर सिटीजन स्कीम में 15 लाख एकमुश्त जमा कर सकत हैं तो 10250 रुपये मंथली कमा सकते हैं। 5 साल में आप केवल ब्याज से ही 2 लाख रुपये तक कमा लेंगे। यदि आप रिटायरमेंट का पैसा मैक्जिमम 30 लाख रुपये लगाते हैं तो सालाना 2 लाख 46 हजार रुपये का ब्याज प्राप्त होगा। मंथली के हिसाब से 20500 रुपये और मंथली के आधार पर 61500 रुपये प्राप्त होंगे।
देश की सरकार के द्वारा ये स्मॉल सेविंग स्कीम चालई जा रही है। इसमें इनकम टैक्स एक्ट 80सी के तहत निवेशकों को हर साल 1.5 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिलता है। हर साल इसमें 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इसमें ब्याज का पैसा हर तिमाही मिलता है। ब्याज हर साल अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी से पहले दिन खाते में जमा कर दिया जाता है।








