Jambhsar Media, New Delhi: डिजिटल दुनिया में इंटरनेट का महत्व बढ़ गया है. हर छोटे से बड़े काम के लिए अच्छे इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है. भारत जैसे विकासशील देशों के लिए इंटरनेट एक सबसे जरूरी सुविधाओं में से एक है.
दूसरी तरफ लगातार भारतीय टेलीकॉम कंपनियां इंटरनेट सेवाओं को प्रदान करने के लिए ली जाने वाली कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है. इसको लेकर Elon Musk ने सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है.
पिछले महीने बढ़े थे दाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले मां 3 जुलाई को जियो और एयरटेल समेत सभी प्राइवेट कंपनियों ने रिचार्ज प्लान में भारी बढ़ोतरी की थी. इसके चलते भारत में इंटरनेट सेवा महंगी हो गई है.
दुनिया के सबसे बड़े अमीर आदमी एलन मस्क ने इसको लेकर भारत को बड़ी गुड न्यूज़ दी है.
क्या होता है सैटलाइट इंटरनेट
जहां एक तरफ मोबाइल में इंटरनेट प्राप्त करने के लिए या तो केबल्स का इस्तेमाल किया जाता है या फिर टावर के जरिए नेटवर्क प्राप्त होते हैं वहीं दूसरी तरफ सैटलाइट इंटरनेट एक सीधा इंटरनेट सर्विस है जिसके लिए किसी केबल्स या टावर की जरूरत नहीं पड़ती.
सैटलाइट इंटरनेट के जरिए रिमोट एरिया में भी नेटवर्क की पहुंच बनाई जा सकती है. इस वजह से सैटलाइट इंटरनेट का क्रेज पिछले कुछ समय से बढ़ा है. सैटलाइट इंटरनेट की वजह से पहाड़ी,रेगिस्तानी क्षेत्र में इंटरनेट की पहुंच को बढ़ाया जा सकता है.
1 हजार हवाई जहाजों को मिलेगा सैटलाइट इंटरनेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मान्यता एलन मस्क की कंपनी Starlink 1000 एयरक्राफ्ट को सेटेलाइट इंटरनेट प्रदान करेगी.एयरक्राफ्ट को इंटरनेट सर्विस मिल जाने से यात्री सफर के दौरान भी तेज इंटरनेट का अनुभव कर पाएंगे.माना यह जा रहा है कि एयरलाइंस कंपनियों इसके लिए ग्राहकों से कुछ शुल्क वसूल कर सकती है.








