BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"Road stunts, lives at risk! A young man's dangerous act in Ajmer was caught on camera; police took action after the viral video."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"Road stunts, lives at risk! A young man's dangerous act in Ajmer was caught on camera; police took action after the viral video."
Sports·Rameshwari Bishnoi·

IPL 2024: राजस्थान के इस स्टेडियम में खेले जायेंगे IPL के 3 मुकाबले, खेल प्रेमियों में ख़ुशी की लहर

IPL 2024: राजस्थान के इस स्टेडियम में खेले जायेंगे IPL के 3 मुकाबले, खेल प्रेमियों में ख़ुशी की लहर
IPL 2024: राजस्थान के इस स्टेडियम में खेले जायेंगे IPL के 3 मुकाबले, खेल प्रेमियों में ख़ुशी की लहर

Jambhsar Media Desk, New Delhi : राजस्थान में इस बार IPL 2024 के तीन मुकाबले खेले जायेंगे. इसको लेकर BCCI ने स्वीकृति भी देदी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BBCI) ने एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को राजस्थान रॉयल्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) मैचों की संयुक्त मेजबानी की सहमति प्रदान कर दी है। बीसीसीआइ ने संयुक्त मेजबानी का पत्र शनिवार को स्पोर्ट्स काउंसिल को भेजा।

आइपीएल के इतिहास में पहली बार स्पोर्ट्स काउंसिल आइपीएल में भागीदार बनेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में सहमति बनी है कि आइपीएल मैचों के सफल आयोजन के लिए एक संयुक्त कॉर्डिनेशन समिति का गठन किया जाएगा।

इसमें स्पोर्ट्स काउंसिल और राजस्थान रॉयल्स के प्रतिनिधि शामिल होगें। इसके तहत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और ऑपरेशनल रिक्वायरमेंट पूरी करने का जिम्मा इस कमेटी पर रहेगा।

जबकि बीसीसीआइ फाइनेंसियल, तकनीकी अैर इक्यूपमेंट की व्यवस्था करेगी, जिससे मैचों का आयोजन अच्छी तरह से हो सके। हालांकि एमओयू खत्म होने और बकाया नहीं चुकाने के लिए 23 फरवरी को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय और एकेडमी पर स्पोर्ट्स काउंसिल ने तालाबंदी कर दी थी। तभी से ही स्पोर्ट्स काउंसिल ने एसएमएस स्टेडियम का जिम्मा भी संभाल लिया था।

‘परमिशन मिली, हम आयोजन को तैयार’
राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को आईपीएल के मैच कराने की परमिशन मिल गई है। यह परमिशन शनिवार को ही मिली है। राजस्थान रॉयल्स के तीन मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।

हम इस खेल आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमने स्टेडियम और पिच और मैदान को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। हमें पूरा विश्वास यह शानदार आयोजन होगा।
सोहन राम चौधरी, सचिव, राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल

एसएमएस : पिच और मैदान सब पर काम
आइपीएल मुकाबले नजदीक होने के बाबत सवाई मानसिंह स्टेडियम के मैदान पर पिच पर काम शुरू हो गया है। पिच और मैदान की कमान अंतरराष्ट्रीय क्यूरेटर तापोश चटर्जी की टीम ने संभाल ली है।

वहीं मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल ने पुलिस अधिकारियों से पत्राचार शुरू हो गया है। राजस्थान रॉयल्स ने वीआइपी बॉक्स को लेकर एसएमएस स्टेडियम में निर्माण के कामकाज शुरू कर दिए हैं।

आरसीए के दफ्तरों को भी अस्थाई रूप से खोलकर ग्राउंड स्टाफ को काम करने की स्वीकृति दे दी गई है। इसी वजह से स्टेडियम पर ग्राउंड की मेंटिनेंस होती नजर आई। स्टेडियम की बरमूडा ग्रास पर लगातार पानी दिया जा रहा है।

उल्लेेखनीय है कि जयपुर में आइपीएल के तीन मैच होंगे, जो मार्च 24 और 28 जबकि अप्रैल 6 है। लोस चुनावों के कारण बीसीसीआई ने सिर्फ 17 दिन का आइपीएल कार्यक्रम घोषित किया है।

Share this article

Related Articles