BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
Crime·JambhSar Media·

बॉयफ्रेंड ने स्विट्ज़रलैंड से महिला को शादी का झांसा देकर भारत बुलाया, फिर मार डाला, घटना सीसीटीवी में कैद

बॉयफ्रेंड ने स्विट्ज़रलैंड से महिला को शादी का झांसा देकर भारत बुलाया, फिर मार डाला, घटना सीसीटीवी मे
बॉयफ्रेंड ने स्विट्ज़रलैंड से महिला को शादी का झांसा देकर भारत बुलाया, फिर मार डाला, घटना सीसीटीवी मे

देश की राजधानी से दिल दहला देने वाली खबर आई है। घटना 20 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली के तिलक नगर की है जहां एक स्कूल के पास कुछ लोगों ने एक विदेशी महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला है कि महिला 30 साल की थी और स्विट्जरलैंड की रहने वाली थी। उसकी हत्या तीन दिन पहले हुई थी।

पुलिस ने विदेशी महिला की हत्या के अपराधी व्यक्ति की खोज करने के लिए अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसी बीच स्कूल के ठीक सामने एक घर के पास लगे कैमरे की फुटेज में ग्रे रंग की सेंट्रो कार नजर आई। इस कार का इस्तेमाल एक युवक ने स्कूल के पास शव को ठिकाने लगाने के लिए किया था।

पुलिस ने कार के नंबर का पता लगाया और पता चला कि कार विदेशी महिला के नाम पर सेकेंड-हैंड खरीदी गई थी। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली, जिसमें एक व्यक्ति गुरप्रीत (Gurpreet) की पहचान की गई। वह महिला का दोस्त था। वह शव को ठिकाने लगाते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।

गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात विदेशी महिला से स्विट्जरलैंड में हुई थी। वे दोस्त बन गए और गुरप्रीत अक्सर स्विट्जरलैंड में उस महिला से मिलने जाता था। गुरप्रीत को शक था कि महिला का किसी और के साथ भी संबंध है। इसके बाद आरोपी ने महिला को भारत आने का झांसा दिया। उसने उसे जादू का करतब दिखाने का लालच दिया और एक कमरे में ले जाकर बांध दिया। इसके बाद उसने हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, अपनी हत्या से कुछ दिन पहले महिला ने गुरप्रीत के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। जवाब में गुरप्रीत ने उसे 10 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया और वह कुछ दिनों तक टैगोर गार्डन के एक होटल में रुकी। फिर, 17 तारीख को गुरप्रीत होटल पहुंचा और उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसने महिला की हत्या कर दी। गुरप्रीत ने हत्या की योजना पहले से बनाई थी, क्योंकि उसने अपराध में इस्तेमाल की गई सैंट्रो कार विदेशी महिला के नाम पर खरीदी थी।

हत्या के बाद गुरप्रीत काफी असमंजस में था कि शव को कहां ठिकाने लगाया जाए। शव जनकपुरी के बी-1 ब्लॉक में कार में तब तक पड़ा रहा जब तक दुर्गंध नहीं आने लगी। उस समय, गुरप्रीत गाड़ी से टैगोर गार्डन गया और शव को स्कूल की एक दीवार के पीछे रख दिया। हालाँकि, वह इस बात से अनजान था कि उसकी करतूतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस ने शुक्रवार शाम गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को दो करोड़ से ज्यादा की नकदी मिली। फिलहाल, संदिग्ध गुरप्रीत सिंह पुलिस की हिरासत में है।

महिला के शरीर पर चोटों से पता चलता है कि हत्या से पहले महिला को टॉर्चर किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी है।

Share this article

Related Articles