18 हजार भारतीयों को निकालने का अभियान अजय शुरू हुआ आज इजराइल-हमास युद्ध का छठा दिन है, जिसमें पहली फ्लाइट जाएगी। रात भर इजराइल ने गाजा पर हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप करीब ५१ फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। 7 अक्टूबर से शुरू हुई लड़ाई में अब तक 2,327 लोग मारे गए हैं। इनमें से लगभग एक हजार इजराइली हैं। अब तक 1,127 फिलिस्तीनियों ने भी अपनी जान खो दी है।
इजराइल में फंसे 18 हजार भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय की घोषणा की है। आज पहली फ्लाइट इसके लिए रवाना होगी। इस समय भारतीय नौसेना भी मदद के लिए तैयार रहेगी। भारत सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन अजय के तहत भारतीयों को वापस लाया जाएगा। जो लोग वापस आना चाहते हैं, वे ईस फ्लाइट के माध्यम से वापिस स्वदेश आ सकते हैं।
इजराइल में भारतीय राजदूत ने बताया कि पहली फ्लाइट से रजिस्टर किए गए लोगों की सूचना ईमेल से भेजी गई है। अन्य रजिस्टर्ड लोगों को अगली फ्लाइट के लिए सूचना दी जाएगी। तेल अवीव में भारतीय दूतावास का कहना है कि फिलहाल इजराइल में रह रहे सभी भारतीय सुरक्षित हैं। साथ ही भारतीय पर्यटकों ने दूतावास से सुरक्षित निकाले जाने के लिय अपील की है उन्होंने इजराइल पहुचते ही अपि कर डी है जिसके ऊपर कार्यवाही की जा राही है |
युद्ध की स्तिथि को देखते हुवे राजनेतिक पक्ष विपक्ष समाप्त करते हुवे ऐक हुवे इजराइली नेता
क्या यूनिटी गवर्नमेंट और वॉर कैबिनेट: बुधवार को इजराइल सरकार ने जंग को देखने के लिए एक यूनिटी गवर्नमेंट और वॉर कैबिनेट बनाया। विपक्षी पार्टी भी नई सरकार में शामिल हो गई है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू, विपक्षी नेता बेनी गैंट्ज और वर्तमान रक्षा मंत्री योएव गैलेंट इसमें शामिल होंगे।
इजराइल में हमास के खिलाफ एक संघीय सरकार या युद्ध कैबिनेट बन गया है। 1973 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। यूनिटी सरकार यानी सभी पार्टियों की सरकार। ये संघर्ष का समय है। टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया कि युद्ध कैबिनेट में तीन सदस्य हैं।
बदलगी हमास का नक्शा इजराइल की एकीकृत सरकार
इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा कि युद्ध के सभी नियम खत्म हो जाएंगे, गाजा 180 डिग्री बदल जाएगा।
इजराइली रक्षा मंत्री गैलेंट ने घोषणा की कि हमने युद्ध के सभी नियमों को समाप्त कर दिया है। अब हमारे सैनिक किसी भी बात पर उत्तरदायी नहीं होंगे। मिलिट्री कोर्ट में उन पर कोई मुकदमा नहीं चलेगा। हमास गाजा बदलना नहीं चाहता था, इसलिए हम इसे 180 डिग्री तक बदलेंगे। वे हमेशा पछताएंगे कि गाजा पहले की तरह फिर कभी नहीं दिख पाएगा। ऐसा नक्शा बदल देगे जो कभी सोच नाही होगा इजरायली रक्षा मंत्री का बयान इस युद्द मे लाएगा नया मोड़ |








