BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
Technology·Rameshwari Bishnoi·

Maruti Ertiga: महज 2 लाख रुपए में 7 सीटर कार खरीदने का सुनहरा मौका, इतना होगा फायदा

Maruti Ertiga: महज 2 लाख रुपए में 7 सीटर कार खरीदने का सुनहरा मौका, इतना होगा फायदा
Maruti Ertiga: महज 2 लाख रुपए में 7 सीटर कार खरीदने का सुनहरा मौका, इतना होगा फायदा

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: भारत में 7 सीटर कारों की अच्छी डिमांड है और इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। किफायती कीमत में अच्छे लुक और फीचर्स के साथ ही सीएनजी ऑप्शन होने की वजह से यह एमपीवी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। आप भी अगर अर्टिगा खरीदने का मन बना रहे हैं और आपके पास एकमुश्त पैसे नहीं भी हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। महज दो लाख रुपये डाउनपेमेंट पर आप अर्टिगा के बेस मॉडल या टॉप सेलिंग मॉडल को फाइनैंस करा सकते हैं।

मारुति सुजुकी अर्टिगा के कुल 9 वेरिएंट्स हैं, जिनमें दो सीएनजी मॉडल भी हैं। इनकी एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर 13.03 लाख रुपये तक जाती है। इस बेस्ट सेलिंग एमपीवी में 1462 cc के पेट्रोल इंजन और इनमें सीएनजी किट का भी विकल्प है। मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन वाली अर्टिगा अच्छे केबिन स्पेस के साथ ही माइलेज में भी धांसू हैं। चलिए, अब आपको मारुति अर्टिगा फाइनैंस डिटेल्स बताते हैं।

मारुति सुजुकी अर्टिगा के बेस मॉडल अर्टिगा एलएक्सआई ऑप्शनल की ऑन-रोड कीमत 9,68,635 रुपये है। आप अगर अर्टिगा के बेस मॉडल को दो लाख रुपये डाउनपेमेंट के साथ फाइनैंस कराते हैं और इंट्रेस्ट रेट 9 पर्सेंट रहता है तो फिर आपको 7,68,635 रुपये कार लोन लेना होगा। इसके बाद आपको 5 साल तक के लिए हर महीने 15,956 रुपये ईएमआई के रूप में चुकाने होंगे। मारुति अर्टिगा एलएक्सआई ऑप्शनल मैनुअल पेट्रोल को लोन लेकर खरीदने पर आपको 5 साल में करीब 1.9 लाख रुपये रुपये ब्याज लग जाएंगे।

मारुति सुजुकी अर्टिगा के टॉप सेलिंग मॉडल अर्टिगा जेडएक्सआई ऑप्शनल की ऑन-रोड कीमत 12,55,213 रुपये है। आप अगर मारुति अर्टिगा जेडएक्सआई ऑप्शनल मैनुअल पेट्रोल को दो लाख रुपये डाउनपेमेंट कर फाइनैंस कराते हैं तो ब्याज दर 9 पर्सेंट है तो फिर आपको 10,55,213 रुपये कार लोन मिलेगा। इसके बाद आपको अगले 5 साल तक के लिए हर महीने 21,904 रुपये ईएमआई के रूप में चुकाने होंगे। मारुति अर्टिगा के टॉप सेलिंग वेरिएंट को फाइनैंस कराने पर आपको 5 साल में करीब 2.6 लाख रुपये ब्याज लग जाएंगे।

Share this article

Related Articles