ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“दस्तावेज सही या साजिश गहरी? महाकुंभ वायरल लव स्टोरी में बड़ा खुलासा,फरमान के दावों से बढ़ा विवाद”ब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंग“मोनालिसा गायब” की अफवाह का खुलासा! वायरल वीडियो बना सिरदर्द, सामने आई पूरी सच्चाईब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“दस्तावेज सही या साजिश गहरी? महाकुंभ वायरल लव स्टोरी में बड़ा खुलासा,फरमान के दावों से बढ़ा विवाद”ब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंग“मोनालिसा गायब” की अफवाह का खुलासा! वायरल वीडियो बना सिरदर्द, सामने आई पूरी सच्चाईब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”

1 अप्रैल से बाड़मेर-जयपुर के लिए नई बसों की शुरुआत ,यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत”

बाड़मेर-जयपुर बस सेवा ,स्टार लाइन बस ,बाड़मेर यातायात
बाड़मेर-जयपुर बस सेवा ,स्टार लाइन बस ,बाड़मेर यातायात

बाड़मेर: प्रदेश की राजधानी जयपुर तक बाड़मेर और बालोतरा से आवागमन को लेकर लंबे समय से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। 1 अप्रैल से बाड़मेर-जयपुर मार्ग पर नई स्टार लाइन बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। यह कदम विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगा, जो अब तक सीमित बस सेवाओं के कारण कठिनाई झेल रहे थे।

बाड़मेर और बालोतरा में बस और रेल सेवाओं की स्थिति

देश की आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी बाड़मेर जिला, जो भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित है, रेल और बस सेवाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है। पिछले डेढ़ दशक में लिग्नाइट कोयला और तेल की खोज के कारण यह जिला देश के मानचित्र पर उभरा है।

बालोतरा भी पहले औद्योगिक क्षेत्र के रूप में और अब रिफाइनरी निर्माण के कारण देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। इसके बावजूद, बाड़मेर और बालोतरा से जयपुर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के लिए चलने वाली रेलगाड़ियां बहुत सीमित हैं, और रोडवेज बसों की संख्या भी कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है।

नई बसों की सुविधा और टाइम टेबल

वर्तमान में बाड़मेर-जयपुर मार्ग पर रोजाना पांच बसें ही चलती हैं, जो लाखों की आबादी के लिए अपर्याप्त हैं। इस कमी को देखते हुए जयपुर रोडवेज मुख्यालय ने दो नई स्टार लाइन बसें स्वीकृत की हैं।

इन नई बसों का संचालन 1 अप्रैल से शुरू होगा। इनमें से:

  • पहली बस शाम 6:05 बजे बाड़मेर से जयपुर के लिए रवाना होगी।

  • दूसरी बस शाम 7:05 बजे जयपुर से बाड़मेर के लिए चलेंगी।

मार्ग में ये बसें बायतु, बालोतरा, पचपदरा, जोधपुर और अजमेर जैसे प्रमुख स्थानों पर ठहराव करेंगी। इससे हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

लंबे समय से थी मांग

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से नई बसों की मांग की थी। बाड़मेर से जयपुर आवागमन के लिए बसों की कमी महसूस की जा रही थी। अब स्टार लाइन बस सेवाओं की शुरुआत से यात्रियों को राजधानी और अन्य शहरों तक आने-जाने में आसानी होगी।

युवाओं और यात्रियों की प्रतिक्रिया:
भोम सिंह बलाई जैसे स्थानीय युवाओं ने कहा कि "नई बसों के शुरू होने से आम लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। अब रोजाना की यात्रा आसान और सुरक्षित हो जाएगी।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया