ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“सड़क पर स्टंट, जान जोखिम में! अजमेर में युवक का खतरनाक कारनामा कैमरे में कैद, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“सड़क पर स्टंट, जान जोखिम में! अजमेर में युवक का खतरनाक कारनामा कैमरे में कैद, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन”

राजस्थान में बारिश और ओलों से फसलें बर्बाद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

राजस्थान मौसम ,बारिश और ओले ,फसल नुकसान ,वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ,यलो ऑरेंज अलर्ट ,जैसलमेर
राजस्थान मौसम ,बारिश और ओले ,फसल नुकसान ,वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ,यलो ऑरेंज अलर्ट ,जैसलमेर

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ली है। बीकानेर और जालोर में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, वहीं जैसलमेर और बाड़मेर में तेज हवाओं के साथ बरसात ने फसलों को नुकसान पहुँचाया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर यलो अलर्ट और 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस नए सिस्टम का असर 20 मार्च तक रहने की संभावना है।

फसलों को हुआ नुकसान

जैसलमेर जिले में तड़के सुबह 4 बजे हुई बारिश ने खड़ी और कटी हुई फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया। नेहरी क्षेत्र, रामगढ़, कीता गांव, डाबला भू और अन्य ग्रामीण इलाकों में किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।

322ad7ac-aaa1-4a22-9a49-fa5803a87a3b.jpg

तापमान में गिरावट

बारिश और हवाओं के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य तापमान से लगभग 9 डिग्री कम है। श्रीगंगानगर में तापमान 23.7 डिग्री (7.8 डिग्री कम) और बीकानेर में 27.9 डिग्री (6.1 डिग्री कम) रहा।

a112db8b-d052-4289-a148-b526834dc2c2.jpg

राजधानी और पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम

जयपुर में लगातार दूसरे दिन सुबह से बादल छाए हुए हैं। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी बदले मौसम का असर साफ देखा जा सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी भी जारी है।

अलर्ट और सावधानियां

यलो अलर्ट: अधिकांश जिलों में जारी

ऑरेंज अलर्ट: 9 जिलों में जारी

बारिश और ओलों के कारण किसानों और ग्रामीण इलाकों में सतर्कता जरूरी

मौसम विभाग ने आगाह किया है कि तेज हवाओं और ओलों के कारण फसलों को और नुकसान पहुँच सकता है। नागरिकों को बाहर जाते समय सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया