ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”ब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“थार में तपिश का कहर! राजस्थान में 45°C के पार पारा, हीटवेव ने बढ़ाई टेंशन”ब्रेकिंगRajasthan: जयपुर पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए आर्टिफ़िसियल इन्टेलिजेंस (AI) का प्रयोगब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”ब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“थार में तपिश का कहर! राजस्थान में 45°C के पार पारा, हीटवेव ने बढ़ाई टेंशन”ब्रेकिंगRajasthan: जयपुर पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए आर्टिफ़िसियल इन्टेलिजेंस (AI) का प्रयोग

राजस्थान कि गोल्डन गर्ल ने फिर लहराया नेशनल स्तर पर परचम

Piryanka Bishnoi Sports Golden Girl
Piryanka Bishnoi Sports Golden Girl

राजस्थान के फलोदी क्षेत्र के सोनालपुरा गांव की होनहार पैरा एथलीट प्रियंका बिश्नोई ने एक बार फिर देशभर में अपना दम दिखाया है। भुवनेश्वर में 17 से 22 मार्च तक आयोजित 24वीं पैरा नेशनल चैंपियनशिप में प्रियंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया।

इतना ही नहीं, उन्होंने इस प्रतियोगिता में एशियाई स्तर की मजबूत खिलाड़ी और ग्रांट फिक्स गोल्ड मेडलिस्ट लक्ष्मी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ प्रियंका ने एशियन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

इसके अलावा प्रियंका ने शॉट पुट थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर राजस्थान और अपने गांव का नाम रोशन किया है।

प्रियंका बिश्नोई की प्रमुख उपलब्धियाँ

खेल: डिस्कस थ्रो और शॉट पुट

24वीं पैरा नेशनल चैंपियनशिप 2026 (भुवनेश्वर)

डिस्कस थ्रो – गोल्ड मेडल (नया नेशनल रिकॉर्ड)

शॉट पुट – सिल्वर मेडल

पैरा खेलो इंडिया 2025 (दिल्ली)

डिस्कस थ्रो – सिल्वर मेडल

शॉट पुट – ब्रॉन्ज मेडल

पैरा नेशनल चैंपियनशिप 2024

डिस्कस थ्रो – गोल्ड मेडल

इंटरनेशनल पैरा चैंपियनशिप 2025 (बेंगलुरु)

डिस्कस थ्रो – सिल्वर मेडल

धोरों में से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक सफर

प्रियंका बिश्नोई राजस्थान के फलोदी जिले के छोटे से गांव सोनलपुरा की रहने वाली एक प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खेल जगत में खास पहचान बनाई है।

वह अपने कोच यमुना शंकर आसोपा, महीपाल जी और शोभा मैम के मार्गदर्शन में लगातार प्रशिक्षण ले रही हैं और अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मेडल जीतना है।

मातापिता का भी बड़ा योगदान रहा

प्रियंका के पिता कुंभाराम खावा देश की सेवा में BSF में कार्यरत हैं और वर्तमान में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उड़ीसा में तैनात हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्रियंका बिश्नोई की यह उपलब्धि न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है

टैग

भारतराजस्थानफलोदी

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया