ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!ब्रेकिंगझालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!ब्रेकिंगझालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाए

इस राज्य में गरीब परिवारों के लिए ख़ुशखबरी, अब रोडवेज बसों में मिलेगा फ्री यात्रा का लाभ

इस राज्य में गरीब परिवारों के लिए ख़ुशखबरी, अब रोडवेज बसों में मिलेगा फ्री यात्रा का लाभ
इस राज्य में गरीब परिवारों के लिए ख़ुशखबरी, अब रोडवेज बसों में मिलेगा फ्री यात्रा का लाभ

Jambhsar Media Desk, New Delhi :  हरियाणा के CM मनोहर लाल ने गुरुवार को पंचकूला पहुंचे, जहां उन्होंने वर्चुअल सिस्टम से 4,200 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कुछ विशेष क्षेत्रों तक ही विकास कार्य सीमित थे, लेकिन हमारी सरकार ने पिछले दस सालों में पूरे हरियाणा का एक समान विकास करवाया है.

आज हरियाणा की विकास दर 8% है, जो दर्शाता है कि प्रदेश में विकास का पहिया बड़ी तेजी से घूम रहा है. इस दौरान उन्होंने गरीब परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए HAPPY योजना की आधिकारिक रूप से शुरुआत की.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में एक साल की अवधि में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (HAPPY) का शुभारंभ किया. उन्होंने अंत्योदय परिवारों के 6 सदस्यों को सांकेतिक रूप से मोबिलिटी कार्ड वितरित करके हैप्पी योजना की शुरुआत की. इस मौके पर अंत्योदय परिवारों ने यह सुविधा प्रदान करने के लिए सीएम मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया.

इस योजना की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि हरियाणा में 1 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले परिवारों के सदस्य रोड़वेज की सामान्य बसों में एक हजार किलोमीटर की यात्रा बिल्कुल मुफ्त में कर सकेंगे. इस योजना की पंचकूला से आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है.

इस योजना का करीब 84 लाख लोगों को लाभ मिलेगा. पहले चरण में 50 लाख कार्ड बनेंगे, जो इन गरीब परिवारों के लोगों को दिए जाएंगे. बस में सफर करते वक्त कंडक्टर कार्ड को स्वाइप करके वापस लौटा देगा और उसके बाद टिकट देगा.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया