BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

7th Pay Commission: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी, सामने आई सबसे बड़ी गुड न्यूज

7th Pay Commission: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी, सामने आई सबसे बड़ी गुड न्य
7th Pay Commission: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी, सामने आई सबसे बड़ी गुड न्य

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली : उत्तराखंड राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बताया जा रहा है सार्वजनिक निगमों, निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली से पहले कर्मचारियों को DA देने की घोषणा की है। सीएम ने नगर निगम और निकाय कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 4 फीसदी महंगाई भत्ते देने को मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे, जिसका लाभ हजारों कर्मचारियों को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते रविवार के दिन राज्य के निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने DA पर जल्द ही आदेश किए जाने की मांग उठाई गई है। इस पर महासंघ ने कहा है कि राज्य कार्मिको की सार्वजनिक निगमो निकायों उपक्रमो के कार्मिको भी 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते को जुलाई 2023 से किया जाए। इसके अलावा भी महासंघ ने वन विकास निगम में अधिकारियों की कमी और परिवहन निगम में जो मृतक आश्रित रह गए है, उनको इसकी सेवा में लेने तथा अन्य समस्त निगमों को सातवें वेतनमान के मुताबिक DA दिए जाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें CM पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय लिए जाने के लिए CM धामी ने महंगाई भत्ते से जुड़ी फाइल पर अप्रूवल भी जारी कर दिया और उद्योग विभाग भेजा गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द इस प्रस्ताव को कैबिनेट दे मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। ऐसे में राज्य के 40 हजार कार्मिकों को 700 से 3000 रुपए तक का लाभ मिलेगा। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने आचार संहिता लागू होने से पहले आदेश जारी किए जाने की मांग रखी है।DA Hike,Dearness Allowance

राज्य के कर्मचारियों को इससे पहले नए साल 2024 में उत्तराखंड सरकार ने निकायों के कर्मचारियों और सभी निगम के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत DA का लाभ दिया गया था। बता दें कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का लाभ एक जुलाई 2022 और एक जनवरी 2023 से दिया गया था।

इसके द्वारा 7वां पुनरीक्षित वेतनमान ले रहे =कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 फीसदी और 5वां वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 212% से बढ़कर 221% और छठा वेतनमान लेने वाले कर्मचारियों का डीए 396% से बढ़कर 412% किया गया था। इसके साथ ही छठवां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से डीए दिया गया था, उनका भत्ता 203% से बढ़ाकर 212% किया गया है।

Share this article

Related Articles